{"_id":"69e7bb48972d46d09300bbeb","slug":"70000-happy-cards-reach-roadways-depot-allowing-free-travel-up-to-1000-km-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-152432-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रोडवेज डिपो में पहुंचे 70 हजार हैप्पी कार्ड, 1000 किलोमीटर तक का मुफ्त सफर कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रोडवेज डिपो में पहुंचे 70 हजार हैप्पी कार्ड, 1000 किलोमीटर तक का मुफ्त सफर कर सकेंगे
Tue, 21 Apr 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड में पहुंचे हैप्पी कार्ड।
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत जिले में लगभग 70 हजार हैप्पी कार्ड जारी किए गए हैं। इन कार्डों के वितरण की प्रक्रिया रोडवेज डिपो में शुरू हो गई है जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
डिपो कर्मियों के अनुसार फतेहाबाद डिपो में 50 हजार जबकि टोहाना डिपो में करीब 19 से 20 हजार कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इन कार्डों के माध्यम से पात्र व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बसों में एक वर्ष के दौरान 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए लागू की गई है जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है।
हैप्पी कार्ड सीधे परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) डेटा से जुड़े होने के कारण केवल पात्र लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल रहा है जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस योजना से आमजन को परिवहन सुविधा में आर्थिक राहत मिलेगी और दैनिक यात्रा करने वाले लोगों का बोझ कम होगा। साथ ही डिजिटल व्यवस्था के कारण वितरण प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनी है।
विज्ञापन
वितरण प्रक्रिया और मैसेज अलर्ट
कार्ड वितरण को सुचारु बनाने के लिए विभाग पहले चरण में उन लोगों को प्राथमिकता दे रहा है जिनके कार्ड प्रिंट होकर आ चुके हैं। रोडवेज ने लगभग 5,000 ऐसे लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजे हैं जिनके कार्ड वितरण के लिए तैयार हैं। मैसेज मिलने के बाद लाभार्थी संबंधित रोडवेज डिपो या सब-डिपो के निर्धारित काउंटरों पर जाकर अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड लेने के लिए लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
डेढ़ साल का इंतजार हुआ खत्म
जिले के हजारों लोग इस कार्ड का पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। डिपो में कार्ड पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कार्डों के वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ जमा न हो और लोग आसानी से अपना कार्ड ले सकें। जिन लाभार्थियों के पास मोबाइल फोन पर मैसेज आ गया है वे तुरंत डिपो कार्यालय में संपर्क करें। बाकी लाभार्थियों के कार्ड भी चरणबद्ध तरीके से बांटे जाएंगे।
जिले के दोनों डिपो पर 70,000 हैप्पी कार्ड पहुंच चुके हैं। पहले चरण में 5000 लाभार्थियों को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर उनको कार्ड लेने के लिए बोला गया है। इसके बाद चरणवार कार्डों का वितरण किया जाएगा।
- सुरेंद्र, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।