फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   700 policemen deployed to tackle hooliganism on Phag

Fatehabad News: फाग पर हुड़दंग से निपटने के लिए 700 पुलिसकर्मी तैनात

Tue, 03 Mar 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
700 policemen deployed to tackle hooliganism on Phag
फतेहाबाद। होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। करीब 700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसपी सिद्धांत जैन ने जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए त्योहार हर्षोल्लास, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन


एसपी ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग डालना, शराब पीकर वाहन चलाना, स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। जिलेभर में 18 ईआरबी, 10 पीसीआर और 30 राइडर टीमें सक्रिय रहेंगी। थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed