{"_id":"60b66e278ebc3e2f214d5a51","slug":"7-people-died-due-to-corona-87-new-infected-found-fatehabad-news-rtk611089035","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 7 लोगों की मौत, 87 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 7 लोगों की मौत, 87 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। मंगलवार को पिछले 24 घंटे में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि चौथे दिन लगातार 100 कम नए केस आए हैं। मंगलवार को जिले में 87 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 233 स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल जिले में 908 सक्रिय केस रह गए हैं। जिले में रिकवरी रेट 92.26 तक पहुंच गया है, 2.45 की दर से संक्रमितों की मौत हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 9, टोहाना में 2, रतिया में 40, भट्टू में 18, बड़ोपल में 3, भूना में 5 तथा जाखल में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कुल केसों का आंकड़ा 17046 तक पहुंच गया है। मंगलवार को जिले में 1026 सैंपल लिए गए हैं, अभी फिलहाल 678 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को जिले में कोरोना के सैंपल दो लाख पार हो गए हैं। अब तक 200262 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17046 संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में इन सात संक्रमितों की हुई मौत:
गांव दरियापुर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
भूना निवासी 64 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
गांव भोड़ी निवासी 63 वर्षीय महिला की टोहाना के निजी अस्पताल में मौत।
गांव बनमंदोरी निवासी 68 वर्षीय महिला की सिरसा के निजी अस्पताल में मौत।
टोहाना निवासी 64 वर्षीय महिला की टोहाना के सरकारी अस्पताल में मौत।
रतिया निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रतिया के निजी अस्पताल में मौत।
गांव काताखेड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
कोट
जिले में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। नए केस कम हो रहे हैं और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें और मास्क का जरूर प्रयोग करें। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह लगवा लें।
विज्ञापन
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।