{"_id":"6a29b3df63941622ab0de88b","slug":"7-lakh-withdrawn-for-fathers-treatment-stolen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-155446-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पिता के उपचार के लिए निकलवाए 7 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पिता के उपचार के लिए निकलवाए 7 लाख रुपये चोरी
Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी मामले में सीसीटीवी चैक करती पुलिस। संवाद
टोहाना। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से बुधवार दोपहर दिनदहाड़े 7 लाख रुपये से भरा बैग स्कूटी की डिक्की से चोरी हो गया। चोरी उस समय हुई जब गांव कमालवाला हाल निवासी टाउन पार्क सुरेश नंबरदार रुपये से भरा बैग स्कूटी की डिग्गी में रख सामने लगी रेहड़ी पर सिगरेट लेने गया। इसी का फायदा उठाकर दो युवकों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त सुरेश ये रुपये पिता के उपचार के लिए बैंक से निकलवाकर लाया था। चोरों की यह हरकत बैंक के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में युवकों ने एक मिनट से भी कम समय लगाया। पीडि़त सुरेश को रुपये चोरी का पता तब लगा जब वह स्कूटी लेकर अनाजमंडी में आढ़ती के पास पहुंचा। वहां उसने बैग चेक करने के लिए स्कूटी की डिक्की खोला तो वह गायब मिला। इस पर सुरेश ने शोर मचाया और घटना के बारे में आसपास के लोगों को बताया। इसके साथ ही रुपये चोरी के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व सीआईए टीम से पीएसआई अजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू की।
पुलिस ने जांच करते हुए बैंक और आसपास के बाहर लगे कैमरों की फुटेज देखी। उसमें नजर आया कि बाइक सवार दो युवक स्कूटी के पास आए और डिक्की बैग निकाला और भाग गए। इस पूरी वारदात को अंजाम देने में उन्होंने एक मिनट से भी कम समय लगाया।
विज्ञापन
पुलिस कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पीडि़त सुरेश के बयान पर कार्रवाई करते हुए चोरी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- --
पिता अस्पताल में है भर्ती
सुरेश ने बताया कि उसके पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं। उनका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसके चलते उसने बैंक से रुपये निकलवाए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाके लगाए हैं। सीआईए पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।