फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   7 crore swimming pool inaugurated in Tohana

Fatehabad News: टोहाना में `7 करोड़ का स्विमिंग पूल शुरू

Sat, 09 May 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
7 crore swimming pool inaugurated in Tohana
तैराकी करते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने शनिवार को बलियाला हेड पर करोड़ों की लागत से बने स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। बराला ने खुद पूल में तैराकी कर इसका शुभारंभ किया। नहरी विभाग द्वारा तैयार यह प्रोजेक्ट अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन




बराला ने कहा कि जब मैं 2014 में पहली बार टोहाना से विधायक बना था तब इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। बीच में अड़चनों के कारण काम रुक गया था। अब स्विमिंग पूल और कैफेटेरिया वर्किंग में आ गए हैं। कुछ दिन बाद कल्पना चावला पार्क भी शुरू हो जाएगा। बराला ने बताया कि स्विमिंग पूल और कैफेटेरिया पर 7 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 19 करोड़ है। इसमें कल्पना चावला पार्क और नहर किनारे सौंदर्यीकरण शामिल है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि 2014 में विधायक बनने के बाद बराला ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया था। 2019 में उनके चुनाव हारने के बाद जजपा कोटे से विधायक बने देवेंद्र बबली पंचायत मंत्री बने लेकिन प्रोजेक्ट धीमा पड़ गया। 2024 में भाजपा टिकट पर लड़े बबली के हारने के बाद काम में तेजी आई और अब प्रोजेक्ट पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed