फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   66 FIRs registered in 30 days for drug abuse, 93 accused arrested

Fatehabad News: 30 दिन में नशे के 66 प्राथमिकी दर्ज, 93 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
66 FIRs registered in 30 days for drug abuse, 93 accused arrested
निकिता खट्टर, एसपी
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने नशा तस्करी और अन्य अपराधियों के खिलाफ अप्रैल में अभियान चलाया। पुलिस ने एक ही महीने में 202 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें नशे से संबंधित 66 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 93 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इसके अलावा छह तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों से 364 ग्राम हेरोइन, 264.34 किलोग्राम चूरा पोस्त, 11.23 किलोग्राम गांजा, 5.52 किलोग्राम अफीम और 1180 नशीली गोलियां शामिल हैं। इनमें से पांच मामले कॉमर्शियल मात्रा के पाए गए। पुलिस ने अवैध शराब के मामले 28 मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर 206 बोतल देसी शराब, 200 बोतल हथकढ़ शराब और 1717 लीटर लाहन बरामद की है।
विज्ञापन

-------------
साइबर अपराध और चोरी के मामलों में भी कार्रवाई
साइबर अपराध के छह मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 5.26 लाख रुपये की ठगी राशि बरामद की गई। इसके अलावा 24 गुम मोबाइल फोन भी बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए। चोरी और स्नैचिंग के मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.30 लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा पांच मामलों का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

जुआ, सोशल मीडिया और अवैध हथियारों पर नियंत्रण
जुआ और सट्टा के छह मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 67,520 रुपये और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं सोशल मीडिया पर भ्रामक गतिविधियों को रोकने के लिए चार अकाउंट बंद किए गए और 67 लोगों को नोटिस जारी किए गए। अवैध हथियारों के पांच मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन पिस्तौल, एक बंदूक और आठ कारतूस बरामद किए गए।

---------
नशा समाज को अंदर से कमजोर करता है और इसे खत्म करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही जिले में स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
- निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed