{"_id":"5c2e6261bdec225712492d63","slug":"61546543713-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस शैलर से 120 बैग धान व एमपी रोही से ट्रेक्टर चोरी के तीन आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस शैलर से 120 बैग धान व एमपी रोही से ट्रेक्टर चोरी के तीन आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में तीन आरोपियों को काबू किया है। इन तीन आरोपियों में से दो को राइस सेलर से धान के बैग तथा एक को गांव एमपी रोही से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के मामले में काबू किया गया है। पुलिस ने उक्त तीनों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विदित हो कि नवंबर में रतिया रोड स्थित गांव अहरवां के एक राइस सेलर से 120 बैग धान चोरी होने के बारे में सेलर मालिक प्रमिंद्र की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। वहीं बीते दिनों गांव एमपी रोही से ठेकेदार का ट्रैक्टर-ट्राली चोरी होने के बारे में पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पहले ही पुलिस तीन आरोपियों को ट्रैक्टर को राजस्थान के हनुमानगढ़ में कबाड़ में बेचते हुए काबू किया था। सेलर से धान चुराने वाले आरोपियों की पहचान काका उर्फ कर्मजीत व काकू उर्फ कुलदीप निवासी एमपी रोही तथा ट्रैक्टर चुराने वाले आरोपी की पहचान दर्शन सिंह निवासी एमपी रोही के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी आत्माराम बिश्रोई ने बताया कि तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों से वारदात के बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी।