{"_id":"5b883beb42c79246300f6d08","slug":"61535654891-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी विवाद के चलते सदर थाना के पास हवाई फायरिंग, एक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोपर्टी विवाद के चलते सदर थाना के पास हवाई फायरिंग, एक के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाने के पास बनी एक ढाणी में प्लाट के विवाद को लेकर पिस्तौल से हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली तो सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव धांगड़ निवासी बलवंत की शिकायत पर कृष्ण बड़ोपलिया के खिलाफ हत्या प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि सदर थाना के पास कृष्ण बड़ोपलिया की ढाणी है। पुलिस को दी शिकायत में बलवंत व बबलू ने बताया है कि उनका फतेहाबाद के चिल्ली के पास 36 मरले का प्लाट है। पुलिस के अनुसार कृष्ण बड़ोपलियां व बलवंत की इस प्लाट में हिस्सेदारी है। बताया जा रहा है कि बलवंत ने इस 36 मरले का बयाना किसी दूसरे के नाम करवा दिया तो दोनों में विवाद हो गया। बलवंत व उसका साथी बबलू गुरुवार सुबह कृष्ण बड़ोपलिया की ढाणी में गए हुए थे। जहां बातचीत के दौरान बलवंत ने कहा कि वह उसका नाम गिरदावरी की दूसरी जगह पड़ी जमीन नाम कर दें, लेकिन कृष्ण बड़ोपलियां ने मना कर दिया। इस बात को लेकर कहासुनी हुई तो कृष्ण बड़ोपलियां ने अपनी पिस्तौल निकालते हवाई फायरिंग कर दी। वही दूसरी ओर माने तो बलवंत पर फायरिंग की गई थी, लेकिन वह बच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।