{"_id":"5a5a560e4f1c1be3408b4b00","slug":"61515869710-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नरमा की बिजाई के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नरमा की बिजाई के लिए किया प्रेरित
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल
किसानों को गेहूं और धान की फसलों के चक्रीकरण को त्याग कर नरमा व कपास इत्यादि की भी बिजाई करनी चाहिए। इससे जहां भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है वहीं फसलों के चक्रीकरण से भी छुटकारा मिलता है। किसानों को नरमा कपास की फसलों की बिजाई को लेकर माइको मोनसेंटों कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी हरविंद्र सिंह फतेहाबाद व जाखल इंचार्ज गगनसिंह ने कई गांवों का दौरा करते हुए उन्हें नरमा की फसल बिजाई के लिए प्रेरित किया। कंपनी अधिकारियों ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि आगामी नरमा की फसल की बिजाई से पहले मिट्टी व पानी की जांच आवश्यक करवाएं। जिसके निर्देशानुसार ही बिजाई के लिए उच्चतम बीज का चयन करें। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह किसी भी बीज को लेते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें तथा खुला बीज न लेकर बंद पैकेट में व उस पर अंकित खुदरा मूल्य अनुसार ही भुगतान करें। कंपनी अधिकारियों ने तलवाड़ा, तलवाड़ी, साधनवास, सिधाथनी, चांदपुरा , मुंदलियां, रत्ताथेह के अलावा करीब एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों में दौरा किया।