फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मांगों को लेकर 29 को जिला मुख्यालय व 6 दिसम्बर को निदेशालय पर गरजेंगे जेबीटी

मांगों को लेकर 29 को जिला मुख्यालय व 6 दिसम्बर को निदेशालय पर गरजेंगे जेबीटी

Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर 29 को जिला मुख्यालय व 6 दिसम्बर को निदेशालय पर गरजेंगे जेबीटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद की बैठक संघ के जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विकास टुटेजा ने की। जिला महासचिव विनोद मूंड ने बताया कि संघ की नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी की 19 नवम्बर को रोहतक में पहली बैठक हुई। इसमें जिला फतेहाबाद की तरफ से संघ के पूर्व राज्य कार्यकरिणी सदस्य दलीप बिश्नोई व जिला प्रधान विकास टुटेजा ने भाग लिया। बैठक में प्रदेशभर के जेबीटी शिक्षकों की समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दलीप बिश्नोई ने बताया कि जेबीटी एनिवेयर एवं सुगम पोर्टल पर दर्ज पेंडिंग ग्रीवेंस जल्द हल करने के लिए, अंतर जिला स्थानांतरण पॉलिसी जल्द जारी करने व लोअर मैरिट के नाम प्रताड़ित किए जा रहे 1259 जेबीटी शिक्षकों को पुन: नियुक्ति देने जैसी प्रमुख मांगों सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव से राज्य कार्यकारिणी इस सप्ताह में मिल कर उनके समक्ष उक्त मुद्दे रखेगी। अगर इन मांगों पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संघ 29 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा कार्यालयों पर साढ़े 3 बजे से 5 बजे तक जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन कर डीईईओ के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर फिर भी विभाग ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 6 दिसम्बर को शिक्षा निदेशालय, पंचकूला पर जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के जेबीटी शिक्षक शिरकत करेंगे। संघ के जिला प्रधान विकास टुटेजा ने बताया कि कैथल जिला प्रशासन द्वारा जेबीटी शिक्षकों पर जनसेवा सर्वे का विरोध करने पर दर्ज की गई एफआईआर 25 नवम्बर तक रद्द नहीं की गई तो 26 नवम्बर को प्रदेशभर के सभी जिलों से जेबीटी शिक्षक कैथल पहुंच कर जिला प्रशासन द्वारा दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने की मांग करेंगे। इसके साथ ही रोष स्वरूप काला दिवस मनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव विनोद मूंड ने बताया कि उपरोक्त प्रदर्शनों के बावजूद भी अगर विभाग ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो संघ के बैनर तले एक विशाल प्रदेश स्तरीय महारैली प्रस्तावित की गई है, जो जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश ललित, खण्ड फतेहाबाद प्रधान अश्वनी कुमार, खण्ड फतेहाबाद सचिव दीपक शर्मा, खण्ड भूना प्रधान आलोक बंसल व कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के जिला प्रेस प्रवक्ता गुरदयाल कम्बोज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed