फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखेगा स्व. देवीलाल सम्मान समारोह : दौलतपुरिया

प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखेगा स्व. देवीलाल सम्मान समारोह : दौलतपुरिया

Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखेगा स्व. देवीलाल सम्मान समारोह : दौलतपुरिया
प्रदेश में राजनीतिक बदलाव शुरू करेगा स्व. देवीलाल सम्मान समारोह : दौलतपुरिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने दावा किया है कि देश के भूतपूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के 104वें जन्मदिवस पर भिवानी में होने वाला संघर्ष-संकल्प सम्मान दिवस समारोह हरियाणा के राजनीतिक बदलाव की नींव रखेगा। कहा कि भिवानी के गांव निनाण में इस बार 600 एकड़ जगह में होने वाला यह समारोह भीड़ के लिहाज से भी कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसमें प्रदेश भर की जनता स्व. देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित कर इनेलो को सत्ता में लाने का संकल्प लेगी। वे सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों की पूर्व संध्या पर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पार्टी पदाधिकारियों की रैली में ड्यूटियां लगाने के दौरान बोल रहे थे। देर शाम विधायक ने भूना में अपने जनसंपर्क अभियान को विराम दे दिया।

इनेलो विधायक ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश के राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात से इनकार नहीं करते कि जनता में स्व. देवीलाल के प्रति जो आस्था है, वह इनेलो के सबसे मजबूत संगठन होने के पुख्ता प्रमाण देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में अब तक स्व. ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर जितने भी कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अगुवाई में हुए हैं। उनमें ये कार्यक्रम रिकॉर्ड कायम करेगा। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, खैराती लाल छोक्करा, शहरी प्रधान पवन चुघ, प्रवीन जैन, मा. चमन लाल, सुभाष कंबोज, हरिओम गोयल, सुमित बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed