फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दुकान में नशा करने से रोका तो युवकों ने दुकानदार भाइयों को मारा चाकू, एक की आंख क्षतिग्रस्त

दुकान में नशा करने से रोका तो युवकों ने दुकानदार भाइयों को मारा चाकू, एक की आंख क्षतिग्रस्त

Tue, 05 Sep 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
दुकान में नशा करने से रोका तो युवकों ने दुकानदार भाइयों को मारा चाकू, एक की आंख क्षतिग्रस्त
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में दुकान में बीते दिन नशा करने से रोकने पर कुछ युवकों ने सोमवार सुबह दुकानदार भाइयों पर चाकुओं से हमला करने का समाचार है। हमले में एक दुकानदार की आंख में चाकू घोंप दिया जिसके चलते दुकानदार की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल दुकानदारों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जिसके बाद एक दुकानदार की गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दरियापुर के सुनील ने बताया कि उसकी गांव में कंफेक्शनरी की दुकान है, जबकि उसका भाई विजय साथ ही मोबाइल की दुकान चलाता है। उसने बताया कि बीते दिन कुछ युवक उसकी दुकान पर बैठे नशा करने लगे तो उसने रोक दिया। इसी को लेकर रंजिशन आज तीन युवक चाकू लेकर उसकी दुकान पर खड़े थे। आज दोनों जब दुकानें खोलने पहुंचे तो युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और उसके भाई विजय की आंख में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी आंख फूट गई। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत में उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस को शिकायत दी गई है जिसके बाद पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed