फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ंस मार्किट में टूटा प्रशासन का कहर, जबरन हटवाए अवैध कब्जे

ंस मार्किट में टूटा प्रशासन का कहर, जबरन हटवाए अवैध कब्जे

Mon, 12 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ंस मार्किट में टूटा प्रशासन का कहर, जबरन हटवाए अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हंस मार्केट में सालों से बने अवैध खोखों को सोमवार को जिला प्रशासन ने लोगों के भारी विरोध के बावजूद हटवा ही दिया। प्रशासनिक दस्ते का नेतृत्व खुद एसडीएम सतबीर जांगू कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स भी अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ चल रही थी। कई खोखों को हटवाते समय खोखों के मालिकों ने नगर परिषद कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की नौबत तक आ गई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी एक न चली।
पुलिस की मदद से नप कर्मचारियों ने सारे खोखे उखाड़ फेके। इस मौके पर नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल , ईओ जितेंद्र सिंह, जेई सुखविंद्र धुड़िया व बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास बजाज भी मौजूद रहे। इस दौरान एक खोखे के मालिक बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई और वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


सीपीएस सीमा के सामने उठा था मुद्दा
दरअसल पिछले माह के आखिर में हुई जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में सीपीएस सीमा त्रिखा के सामने एक बार फिर से मुद्दा उठा तो उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए फतेहाबाद प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्यवाही करने को कहा था। जिसके बाद एसडीएम सतबीर जांगू ने पिछले माह ही इन अवैध खोखा धारकों को खोखे हटाने को कहा भी था लेकिन कब्जा धारकों ने उनकी बात को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया था और हंस मार्केट में अवैध खोखों का कब्जा लगातार बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों से हाथापाई करने का भी प्रयास
सोमवार को एसडीएम सतबीर जांगू एकाएक नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और वहां पर सभी कर्मचारियों को एकत्रित करने का आदेश दिया। आनन फानन में सभी नप कर्मचारी कार्यालय में एकत्रित हुए और पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया। फोर्स आने के बाद एसडीएम के नेतृत्व में कर्मचारियों का दस्ता हंस मार्केट पहुंचा और तुरंत ही वहां पड़े खोखों को उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में डालना शुरू कर दिया। इस दौरान कई खोखा मालिकों की नप कर्मचारियों से तीखी बहस भी हुई और उन्होंने कर्मचारियों से हाथापाई करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों के दखल के चलते खोखा मालिक कुछ कर न सके। इसके बाद खोखा मालिकों ने एसडीएम से एक दिन का समय मांगा लेकिन पुराने अनुभव के आधार पर एसडीएम ने समय देने से इंकार कर दिया और नगर परिषद कर्मचारियों ने एक-एक करके सारे अवैध खोखे हटा दिए।

एसडीएम ने पिछले माह एक दुकान को सील कर, बाकियों को दी थी खोखा हटाने की चेतावनी
हंस मार्केट के कई दुकानदारों ने जिला कष्ट निवारण कमेटी में शिकायत देकर हंस मार्केट में हुडा की जमीन पर अवैध खोखे बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। इन लोगों का आरोप था कि कुछ दुकानदार हुडा की जमीन का खोखा मालिकों से किराया वसूलते हैं और उसकी एवज में उन्हें दुकान के सामने स्टाल लगाने की इजाजत दे देते हैं। इस पर सीपीएस सीमा त्रिखा ने जिला प्रशासन को कार्यवाही के आदेश दिए थे। एसडीएम सतबीर जांगू ने पिछले माह एक दुकान को सील किया था और बाकी खोखा धारकों को निर्देश दिए थे कि वो जल्द ही अपना खोखा हटा लें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। लेकिन खोखाधारकों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद गुस्साए एसडीएम ने सोमवार को फोर्स की मदद से आखिरकार अवैध खोखों को हटवाकर हुडा की जमीन को खाली करवा ही लिया।


खोखाधारकों का आरोप, प्रशासन ने समय दिए बिना ही हटा दिए खोखे
हुडा की जमीन पर खोखा लगाकर बैठे पवन, रामकुमार, भगवान आदि ने बताया कि एसडीएम ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए खोखे हटाए हैं। वे खुद खोखे हटवाने को तैयार थे और एसडीएम से महज कुछ घंटों की मोहलत मांगी थी ताकि हम अपना सामान निकाल लें और खोखों को अपनी गाड़ी पर कहीं और शिफ्ट कर दें लेकिन नगर परिषद कर्मचारियों ने जबरदस्ती उनके खोखे गिरा दिए।


इन अवैध खोखा मालिकों को कई बार मैने खुद कहा था कि वे खोखे हटा लें। हमें सीपीएस सीमा त्रिखा की ओर से आदेश थे कि इन खोखों को हटाकर हुडा की जगह खाली करवाई जाए। सोमवार को पुलिस फोर्स की मदद से जमीन खाली करवा ली गई है।
सतबीर जांगू, एसडीएम, फतेहाबाद ।

हंस मार्केट में में प्रशासन ने हटवाए अवैध खोखे
एसडीएम की अगुवाई में हुडा की जमीन पर कार्रवाई
पुलिसकर्मियों और नप कर्मियों से हाथापाई की कोशिश
कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में सीपीएस ने दिए थे आदेश
एक माह पहले खुद एसडीएम ने दिए थे नोटिस




12एफटीबीपी14 : हंस मार्केट में अवैध खोखों को उठाकर ट्रॉली में डालते कर्मचारी ।
12एफटीबीी15 : हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान में अचेत होकर गिरे बुजुर्ग को उठाने का प्रयास करते लोग ।
12एफटीबीपी16 : हंस मार्केट में खोखा मालिकों से बात करते एसडीएम सतबीर जांगू ।
12एफटीबीपी17 : सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी ।
12एफटीबीपी18 : अवैध खोखे हटाने के दौरान नप और पुलिसकर्मियों से भिड़ते खोखा मालिक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed