{"_id":"603fd4bb8ebc3ee63a17a675","slug":"60-elderly-vaccinated-fatehabad-news-rtk598196997","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 बुजुर्गों ने लगवाई को-वैक्सीन डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 बुजुर्गों ने लगवाई को-वैक्सीन डोज
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद अभी तक गंभीर बीमारी से पीड़ित एक भी मरीज ने टीका नहीं लगवाया है। वहीं जिले में सर्वे में 75 हजार गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज सामने आ चुके हैं। बुधवार को भी तीसरे चरण का टीकाकरण धीमा रहा। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में ही सेशन लगाया गया। फतेहाबाद में 40 और टोहाना में 20 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। इसके अलावा निजी अस्पतालों में टीका अभियान शुरू नहीं हुआ।
बुधवार को भी एक भी फ्रंटलाइन वर्कर ने टीका नहीं लगवाया है। अभी तक मात्र 35 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों को को वैक्सीन तथा स्वास्थ्यकर्मियों को को विशिल्ड वैक्सीन की डोज लगा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है अब दूसरी डोज लगाई जा रही है।
दूसरे दिन भी नहीं चला पोर्टल, मैनुअल हुआ टीकाकरण : कोरोना टीकाकरण के लिए दूसरे दिन भी पंजीकरण नहीं हुआ। पोर्टल बंद होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने मैनुअल टीकाकरण किया। टीका लगवाने वाले पात्रों का डाटा मैनुअल दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पोर्टल शुरू होने के बाद आनलाइन दर्ज करेगा।
विज्ञापन
एक कोरोना संक्रमित मिला : जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। रतिया क्षेत्र के गांव नांगली में 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद जिले में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जिले में अब तक 4742 कुल केस आए है इसमें 119 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को जिले में 561 सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट वीरवार तक आएगी।
बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण होने के चलते तीन ही अस्पतालों में अभियान चलाया गया। आशा वर्करों व एएनएम को घर-घर जाकर जागरूक करने के लिए कहा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा सके। -डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।