{"_id":"5e39b1e78ebc3ee6040ab3ac","slug":"6-nri-visit-in-district-from-china-health-department-councelling-of-corona-virus-risk-fatehabad-news-rtk540628140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6 प्रवासी भारतीय चीन से पहुंचे इंडिया, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6 प्रवासी भारतीय चीन से पहुंचे इंडिया, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर की काउंसलिंग
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Fatehabad
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में अलर्ट है। इसे लेकर मंगलवार जिले में भी हलचल मच गई, जब स्वास्थ्य विभाग को चीन से होते हुए कनाडा व न्यूजीलैंड के छह एनआरआई के जिले में पहुंचने कर सूचना मिली। इसके बाद आनन फानन में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और उनकी जांच के साथ काउंसिलिंग की। टीम को सभी में कोरोना वायरस के कोई कोई लक्षण नहीं मिले, जिसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्थानीय अधिकारी इनका नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से फतेहाबाद में छह एनआरआई भारतीयों के पहुंचने की सूचना मिली। बताया गया कि इन एनआरआई में दो फतेहाबाद, दो रतिया, एक जाखल और एक भूना के हैं, जोकि कनाडा और न्यूजीलैंड से आते समय चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर रुके थे। सभी ने शंघाई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली थी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यहां पर स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद को भी निगरानी रखने के आदेश दिए गए। लिस्ट आने के बाद जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल के नेतृत्व में टीम सभी एनआरआई के घर पहुंची और काउंसिलिंग की। कोरोना वायरस को लेकर कोई लक्षण सामने नहीं आया है।
विभाग ने नहीं लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गाइडलाइन के मुताबिक इन लोगों के सैंपल नहीं लिए गए हैं। ये लोग शंघाई एयरपोर्ट पर रुके थे। अगर वुहान से होकर आते तो इनके सैंपल लेकर दिल्ली लैब में भेजे जाने थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध सामने आता है तो उसके सैंपल अब पूणे की जगह दिल्ली भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए दिल्ली में लैब स्थापित की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 200 मास्क का किया आर्डर
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 200 मास्क का ऑर्डर किया है। विभाग ने एन 95 मास्क का आर्डर किया है। विभाग ने पहले 100 मास्क स्वाइन फ्लू को लेकर मंगवाए थे।
ये है कोरोना वायरस के लक्षण
जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल के मुताबिक गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार आना इसके शुरुआती लक्षण माने जाते हैं। इसके अलावा पूरे दिन सिरदर्द रहना, नाक बहना, तेज खांसी आना, अस्वस्थ महसूस करना, छाती में दर्द होना, सांस लेने में दिक्कत होना आदि लक्षण हैं।
कैसे करें बचाव
- अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन, गुनगुने पानी से धोएं।
- अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाना न भूलें।
- अपने हाथ या उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।
- संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक पर रुमाल का प्रयोग करें।
- जिन्हें सर्दी खांसी हो या छींक आ रही हो, उनके करीब न बैठें।
हमारे पास मुख्यालय से छह एनआरआई भारतीयों की सूची आई थी, जोकि चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर रुके थे। उनकी काउंसलिंग की गई है। कोई लक्षण सामने नहीं आया है। इन्हें कहा गया है कि अगर कोई लक्षण भविष्य में आता है तो इसकी सूचना विभाग को दें। विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी