फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 farmers paid fine for burning stubble in the month of October and now FIR registered

Fatehabad News: पराली जलाने पर 6 किसानों ने अक्तूबर माह में भरा जुर्माना और अब दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 08 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
6 farmers paid fine for burning stubble in the month of October and now FIR registered
फतेहाबाद में हवा की गति तेज होने के बाद साफ मौसम के बीच भोडिया बाईपास से गुजरते वाहन चालक।
फतेहाबाद। अक्तूबर माह में जिन किसानों पर पराली जलाने पर सिर्फ जुर्माना लगाया गया उनके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने 6 किसानों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। इन किसानों पर उस समय ढाई हजार रुपये जुर्माना लगा था।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिले में पिछले कई दिनों से आसमान में छाई धुएं की परत कुछ कम हुई है। शुक्रवार सुबह से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण लोगों को राहत मिली है। इसके चलते जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी काफी घटा है। एक्यूआई घटकर 180 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कि जिले में करीब डेढ़ माह से धान की फसल के अवशेष जलने के कारण लगातार हवा दूषित हो रही है। सोमवार को जिले का एक्यूआई 322 दर्ज किया था। एक्यूआई बढ़ने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। धुएं की परत से आंखों में जलन महसूस होने लगी थी। शुक्रवार को एक्यूआई की स्थिति मध्यम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पूरी तरह राहत एक्यूआई का आंकड़ा 100 से नीचे जाने पर ही मिलेगी। दूसरी तरफ किसानों के प्रति प्रशासन का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले 24 घंटे में छह किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन किसानों के खेत में अक्तूबर महीने में फसल अवशेष जलाए गए थे।
-इस बार अब तक जिले में 87 फायर लोकेशन मिली
हरसैक द्वारा जिले में पिछले दो दिनों में 10 स्थानों पर फसल अवशेष जलने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही जिले में अभी कुल 87 स्थानों पर फसल अवशेष जलने की सूचना प्राप्त हुई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार बहुत कम स्थानों पर फसल अवशेष जलाएं गए हैं। जिले में पिछले साल 8 नवंबर तक 338 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए गए थे। वहीं, इस बार अभी तक 87 स्थानों पर फसल जली है। प्रशासन की ओर से 45 किसानों की लाल एंट्री दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 41 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

----------
24 घंटे में इन छह किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर
टोहाना उपमंडल क्षेत्र में कृषि विभाग की एटीएम रीतू भाटिया ने बताया कि गांव अमानी में 11 अक्तूबर को किसान केवल सिंह के खेत में फसल अवशेष जलाने की हरसेक से लोकेशन मिली थी। उसके आधार पर अगले दिन खेत में जाकर जांच की और किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मगर अब कृषि उप निदेशक की ओर से एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उसी आधार पर पुलिस को शिकायत देकर किसान पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। रीतू भाटिया की ही शिकायत पर 2 अक्तूबर को फसल अवशेष जलाने के मामले में गांव मादूआना के किसान भूपेंद्र पर अब एफआईआर करवाई गई है। इसके अलावा, गांव जमालपुर शेखां में 12 अक्तूबर को किसान रमन कुमार के खेत में फसल अवशेष जले हुए मिले थे। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर किसान को 2500 रुपये का जुर्माना लगाया था। मगर अब उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। चौथी एफआईआर कृषि सुपरवाइजर रोहित नैन की शिकायत पर गांव जमालपुर में 8 अक्तूबर को फसल अवशेष जलाने के आरोप में किसान नाहर सिंह पर करवाई गई है। पांचवीं एफआईआर टोहाना की सहायक तकनीकी प्रबंधक कंचन राणा की शिकायत पर गांव भोडियाखेड़ा निवासी किसान विक्की पर दर्ज हुई है। विक्की के खेत में 13 अक्तूबर को फसल अवशेष में आग लगी मिली थी। इसी दिन गांव फतेहपुरी में किसान अवतार सिंह के खेत में आग लगी थी। अब किसान अवतार सिंह पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।
---------
एक सप्ताह में जिले का यह रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
1 नवंबर-250
2 नवंबर-250
3 नवंबर-214
4 नवंबर-322
5 नवंबर-253
6 नवंबर-301
7 नवंबर-287
8 नवंबर-180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed