फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 crates of liquor and 2 crates of beer stolen from the shop

Fatehabad News: ठेके से 6 पेटी शराब, दो पेटी बीयर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
6 crates of liquor and 2 crates of beer stolen from the shop
ठेके पर हुए घटनाक्रम की जानकारी देता कर्मचारी प्रशांत। स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। बबनपुर गांव में पंजाब सीमा पर स्थित शराब ठेके की दीवार की जाली तोड़कर चोर नकदी और शराब की पेटियां चुरा ले गए। वही ठेके के अंदर सोए हुए कर्मचारी को भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना कारिंदे ने ठेकेदार और पुलिस को दी है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बबनपुर से कुलरिया रोड पर पंजाब सीमा के पास शराब का ठेका बना हुआ है। जिसमें कर्मचारी प्रशांत रात को सोया हुआ था। इसी दौरान ठेके के गेट के पास प्रशांत को तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह कुछ समझता तीन लोग लोहे को घन से ठेके की दीवार में बनी हुई जाली को तोड़कर अंदर घुस आए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने प्रशांत पर डंडों से हमला बोल दिया। एक व्यक्ति ने लोहे को घन से धमकाकर उसे साइड में ही रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने वहां से छह पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी बीयर और गल्ले में रखे हुए तीन हजार रुपये निकाल लिए और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सदर थाना प्रभारी विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि ठेके पर चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस की मौके पर गई थी। कर्मचारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर मामले में आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जल्द ही मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed