फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6 cartridges recovered from youth of village Doult, wires are related to Bhambhu gang

गांव डूल्ट के युवक से 6 कारतूस बरामद, भांभू गैंग से जुड़े हैं तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
6 cartridges recovered from youth of village Doult, wires are related to Bhambhu gang
भूना। सीआईए थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को गांव डूल्ट के एक युवक को गिरफ्तार करके उससे छह कारतूस बरामद किए हैं। इनमें प्वाइंट 315 बोर के तीन व 32 बोर के 2 तथा 12 बोर का एक कारतूस शामिल है। आरोपी के तार विक्रम भांभू गैंग के सरगना के साथ भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पिस्टल बरामदगी के लिए फतेहाबाद की कबीर बस्ती वासी शिवा की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर साधुराम ने बताया कि पुलिस की टीम शुक्रवार की शाम को गश्त पर थी। भूना-टोहाना रोड पर गांव डूल्ट के नजदीक सड़क पर एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। युवक को देख कर पुलिस कर्मियों को शक हुआ और उसका पीछा करके दबोच लिया। उसकी पहचान जय गणेश निवासी गांव डूल्ट के रूप में हुई। पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी जय गणेश ने बताया कि उपरोक्त कारतूस उसको फतेहाबाद की कबीर बस्ती निवासी शिवा ने दिए थे। क्योंकि शिवा के विरुद्ध फतेहाबाद पुलिस में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज था। इसलिए कारतूस रफा-दफा करने के लिए मुझे दिए थे।
विज्ञापन

बच्ची गैंग के खिलाफ भूना में निकाल चुका है बाइक रैली
गांव डूल्ट निवासी जय गणेश गैंगवार से जुड़ा हुआ है। उसी के चलते करीब तीन साल पहले बच्ची गैंग के खिलाफ कुछ बाइकर्स के साथ मिलकर रैली निकाल चुका है और कुख्यात अपराधी सोनू उर्फ बच्ची के खिलाफ हंगामा भी किया था। जय गणेश के तार विक्रम भांभू गैंग के साथ जुड़े होने के कारण उसने बच्ची गैंग के खिलाफ अपनी दहशत पैदा करने की कोशिश की थी। वही आरोपी सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से अलग-अलग स्टेट्स लगा रहा था। इस संबंध में सीआईए टोहाना इंचार्ज साधुराम ने बताया कि डूल्ट के जय गणेश नामक युवक से पुलिस ने 6 कारतूस बरामद किए। आरोपी ने अवैध पिस्तौल फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी शिवा नामक युवक पर होना बताया गया है, जिसको लेकर पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में भूना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 अवैध कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जय गणेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करके हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed