फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   58 mm rain in Kulan and 8 mm in Fatehabad

कुलां में 58 एमएम तो फतेहाबाद में 8 एमएम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
58 mm rain in Kulan and 8 mm in Fatehabad
टोहाना के बस स्टैंड पर जलभराव। - फोटो : Fatehabad
जिले में मंगलवार दोपहर बाद खूब बारिश हुई। कुलां में सबसे अधिक 58 एमएम तो फतेहाबाद शहर में सबसे कम 8 एमएम बारिश आई। हवा के साथ पहली बूंदाबांदी शुरू हुई, इसके बाद 30 मिनट से भी अधिक देर तक बादल बरसे। टोहाना में तो बारिश के पानी में लोगों ने टायरों से किश्ती बनाकर चलाई। सोशल मीडिया पर किश्ती की फोटो डालकर जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर परिषद के अधिकारियों तक को जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं कर पाने के लिए कोसा गया। बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। खासकर, धान की रोपाई करने वाले किसानों को अब सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

टोहाना में 21 एमएम बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हिसार रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल व सदर थाना में भी पानी जमा हो गया। मुख्य बस स्टैंड रोड से नीचे होने के चलते पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इस दौरान यात्रियों को दीवारों के किनारे ईंट रखकर निकलना पड़ा। टोहाना के हिसार रोड, चंडीगढ़ रोड, रतिया रोड, जमालपुर रोड, रेलवे रोड, आजाद नगर, मिलन चौक सहित कई स्थानों पर जलभराव हुआ। शहर के मिलन चौक के पास गली में एक व्यक्ति ने ट्रैक्टरों के टायरों पर चारपाई बांधकर किश्ती बना ली। इस किश्ती की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वहीं, चंडीगढ़ रोड पर बारिश के चलते हुए जलभराव में एक ऑटो बंद हो गया, जिसमें सवारियां भी बैठी हुई थी। बड़ी मुश्किल से ऑटो को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

भूना में मूसलाधार बारिश ने मात्र 15 मिनट में किए बाढ़ जैसे हालात
तेज बारिश के दौरान भूना के कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर भर गया। शहर की सड़कों पर दो से तीन फुट जलभराव हो गया। बारिश करीब 15 मिनट तक लगातार हुई। 32 एमएम बारिश ने भूना शहर में बाढ़ जैसे हालात बना दिए। दुकानदार सुरेश कुमार, कृष्ण, अशोक, बलजीत सिंह, सतनाम आदि ने कहा कि कई वर्ष से इस परेशानी को झेल रहे हैं। प्रशासन सीवरेज पाइप लाइन डालने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। पानी निकासी की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। बारिश के कारण लक्ष्मी अनाज मंडी, शहीद उधम सिंह चौक से लेकर शहीद भगत सिंह पार्क तक, धमीजा कॉलोनी, नेहरू पार्क से लेकर हिसार कैंचियों तक, रामलीला ग्राउंड के पीछे की रिहायशी एरिया, बंसल कॉलोनी में गलियां पानी से लबालब हो गई। नगरपालिका के जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में नालों की सफाई की जा चुकी है, लेकिन गंदे पानी के तालाब ओवरफ्लो होने से बरसाती पानी सड़कों पर भर गया। रिहायशी एरिया एवं सड़कों से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखल में एक घंटे हुई बारिश
जाखल में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। करीब एक घंटे तक बरसे बादलों के कारण अनाज मंडी, रेलवे रोड, जिंदल रोड ,नई बस्ती, नायक बस्ती के अलावा मुख्य चंडीगढ़ रोड पर भी जलभराव हो गया। बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के पानी निकासी संबंधी प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। हालांकि, नगरपालिका प्रशासन का कहना था कि उन्होंने तमाम बाजारों के मुख्य पानी निकासी के रास्ते साफ करवा दिए हैं। मगर 45 एमएम बारिश ने इन प्रबंधों का धता बता दिया। मंडी वासी सतीश कुमार, पवन कुमार, जरनैल सिंह, कुलवंत सिंह, बनारसी दास, हरविंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकारियों से पानी निकासी के साथ-साथ सीवरेज साफ करवाने की मांग कर रहे हैं। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका सचिव पंकज गुर्जर ने कहा कि जो एरिया उनके अधीन हैं, वहां सभी नालों की सफाई करवा दी गई है। चंडीगढ़ रोड पर पानी निकासी का नाला उनके अधीन नहीं है।

जिले में इतनी हुई बारिश
कुलां : 58 एमएम
जाखल : 45 एमएम
भूना : 32 एमएम
टोहाना : 21 एमएम
रतिया : 20 एमएम
भट्टू : 12 एमएम
फतेहाबाद : 8 एमएम

फतेहाबाद के लघु सचिवालय परिसर में बारिश का नजारा।

फतेहाबाद के लघु सचिवालय परिसर में बारिश का नजारा।- फोटो : Fatehabad

टोहाना में बरसाती पानी में टायरों पर चारपाई डालकर बनाई किश्ती को चलाता शहरवासी।

टोहाना में बरसाती पानी में टायरों पर चारपाई डालकर बनाई किश्ती को चलाता शहरवासी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed