फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   56 people got vaccinated at 29 centers, did not get infected

29 केंद्रों पर 56 लोगों ने करवाया टीकाकरण, नहीं मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
56 people got vaccinated at 29 centers, did not get infected
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती महिला। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। हालात ये हो गए हैं कि रोजाना अब 100 लोगों का भी टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। बुधवार को जिले में 29 केंद्रों पर सिर्फ 56 लोगों ने ही टीका लगवाया है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तीन, दूसरी डोज 32 और बूस्टर डोज 21 लोगों ने ही लगवाई है। हालांकि बुधवार को जिले में कोराना नया मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टीकाकरण को लेकर प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं। जिले में अब तक 6 लाख 83 हजार ने पहली और 4 लाख 71 हजार ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा तीन हजार 212 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 12 से 14 आयु वर्ग के 6990 बच्चों ने ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है जबकि 55 हजार लोगों को लगाने का लक्ष्य है। इसके अलावा 15 से 17 आयु वर्ग के 38 हजार 626 पात्रों को पहली डोज लगी है और दूसरी डोज 12 हजार 981 पात्र ही लगवाने पहुंचे हैं। वहीं जिले में कोरोना के 351 सैंपल लिए गए हैं। आरटीपीसीआर सैंपलिंग 48 दिन से बंद है। जिले में फिलहाल रैपिड एंटीजन ही सैंपल लिए जा रहे हैं। बुधवार को सैंपलिंग में नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल तीन एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। अभी फिलहाल रैपिड एंटीजन सैंपल ही लिए जा रहे हैं। कोरोना टीकाकरण के लिए लोग नहीं आ रहे है। लोगों से अपील है कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed