फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   550 JBTs of the 2017 batch of the district became permanent after eight years

Fatehabad News: जिले के 2017 बैच के 550 जेबीटी आठ साल के बाद हुए स्थायी

Sat, 19 Jul 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
550 JBTs of the 2017 batch of the district became permanent after eight years
फतेहाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई का आभार जताते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिक
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने फतेहाबाद जिले के 2017 बैच के जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) को स्थायी करने का आदेश जारी कर दिए हैं। इससे जिले के करीब 550 जेबीटी को राहत मिली है। तीन साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद जेबीटी को स्थायी किया जाना था लेकिन विभाग ने नहीं किया था।
विज्ञापन

इस बारे में अब आदेश जारी किए गए हैं। इस बारे में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा था। संघ के राज्य चेयरमैन देवेन्द्र दहिया एवं जिला फतेहाबाद प्रधान विकास टुटेजा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय व नए सिविल सर्विस रूल के अनुसार जो भी कर्मचारी प्रोबेशन सेवा पूर्ण करता है, उसे 3 माह के अंदर स्थायी किया जाना अनिवार्य है। जिले में करीब 1470 नियमित जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्थायीकरण का पत्र जारी होने के बाद वर्ष 2000 और 2011 में नियुक्त जेबीटी जिनके खिलाफ सीडबल्यूपी 3/2011 में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के पालन में अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर का मिलान सही न पाए जाने के कारण नियम सात के तहत चार्जशीट व आपराधिक मामले विचाराधीन हैं उनको छोड़कर जिले के शेष सभी नियमित जेबीटी कंफर्म हो गए हैं। ऐसे शिक्षकों की संख्या 550 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले के प्राथमिक शिक्षक काफी लंबे समय से स्थायी किए जाने की मांग कर रहे थे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस मामले को शिक्षा अधिकारियों के सामने जोर-शोर से उठाया था। शिक्षकों की इस लंबित मांग को पूरा करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने विभागीय नियमों अनुसार सैकड़ों प्राथमिक शिक्षकों को स्थायीकरण का लाभ दिया गया है। डीईईओ बिश्नोई के कार्यालय से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार 30 जून 2025 तक जो भी प्राथमिक शिक्षक अपना प्रोबेशन पीरियड पूरा कर चुके हैं, उनके स्थायीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। जिन शिक्षकों के खिलाफ कोई कोर्ट केस या विभागीय जांच लंबित है, केवल उन्हें छोड़कर जिले के सभी प्राथमिक शिक्षक अब कंफर्म हो चुके हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद इसके लिए काफी समय से प्रयासरत था। संघ के जिला प्रधान विकास टुटेजा व उनकी टीम ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का प्राथमिक शिक्षकों की इस लंबित मांग को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
-
जिन जेबीटी का प्रोबेशन पीरियड 30 जून 2025 तक पूरा हो चुका है और विभाग की निर्धारित शर्तों को पूरा कर रहे हैं, उन सभी को कन्फर्म किया गया है। इस मांग को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उनसे मुलाकात कर उठाया था। जिसके बाद इस बारे में कार्रवाई की गई है। अब जेबीटी को कन्फर्म कर उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।

-संगीता बिश्नोई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
-
2017 बैच के प्राथमिक शिक्षकों की तरफ से संघ को मांग की गई थी कि उनकी नियुक्ति के 8 साल बीतने के बाद भी अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। संघ ने 2017 बैच के जेबीटी की इस मांग जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारी ने स्थायीकरण संबंधी पत्र जारी कर दिया है। इसकी एक प्रति संघ के नाम भी भेजी गई है। संघ इस कदम के लिए शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त करता है।
-विकास टुटेजा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed