{"_id":"6822378db9bcbfe2f709c5bb","slug":"55-people-submitted-papers-for-verification-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133741-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सत्यापन के लिए 55 लोगों ने जमा कराए कागज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सत्यापन के लिए 55 लोगों ने जमा कराए कागज
Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने स्लग बस्ती में चैकिंग करती शहर पुलिस व गुप्तचर विभाग की टीम। गुप्तचर विभाग
फतेहाबाद। हिसार में बांग्लादेशियों के मिलने के बाद सोमवार को शहर पुलिस व गुप्तचर विभाग मुस्तैद नजर आया। पुलिस ने शहर के लघु सचिवालय के पास मिनी बाईपास, आनंदपुर धाम कुटिया के पास बनी स्लम बस्ती का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्लम बस्ती में रह रहे लोगों की बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की गई। सीएससी संचालक को साथ ले जाकर उनके आधार कार्ड की जांच की गई। इस दौरान जिन 55 लोगों की वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है, उनके कागजात जमा कर लिए गए हैं। जिन्हें मुख्यालय भेजकर उनकी जांच की जाएगी।
गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के कई इलाकों में अवैध तौर पर बांग्लादेश से आए हुए लोग रह रहे हैं। जिसके बाद शहर पुलिस को साथ लेकर यह अभियान चलाया गया है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया जाएगा। वहां पर भी काफी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं, उनके भी कागजात चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
ओटीपी नहीं आने से हुई दिक्कत
इस अभियान के दौरान जब लोगोंं ने आधार कार्ड चेक किए गए तो उस दौरान उनमें दर्ज अधिकतर मोबाइल फोन नंबर गुम मिले। जिस कारण ओटीपी नहीं मिलने से सत्यापन कार्य नहीं हो पाया। इसी के चलते 55 लोगों के कागजात चेकिंग के लिए भेजे जाएंगे।