फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   55 lakh cheated by to three youtha by luring them to double rupees

नोट दोगुने करने का लालच देकर तीन युवकों से 55 लाख ठगे

Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
55 lakh cheated by to three youtha by luring them to double rupees
नोट दोगुने करने का लालच देकर एक व्यक्ति ने तीन युवकों से 55 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों ने एसपी और थाना भूना एसएचओ में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवकों को विश्वास में लेकर पहली किस्त एक लाख की डबल करके दे दी थी जिससे लालच में आकर लाखों रुपये की चपत लगवा बैठे।
विज्ञापन

ऐसे लगी लाखों की चपत
भूना निवासी अनिल कुमार, आर्य नगर हिसार निवासी विक्रम सिंह तथा संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उपरोक्त तीनों लुधियाना की एक प्राइवेट कंपनी में कमीशन पर कार्य कर रहे थे। उसी दौरान जिला करनाल निवासी हीरा उर्फ राजेंद्र के साथ उनकी पहचान हो गई। उपरोक्त व्यक्ति ने नोट दुगने करने का झांसा दिया। उन्होंने बातों में आने से इनकार किया तो एक बार विश्वास करने की बात को कह कर उन्हें फंसा लिया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 17 अप्रैल 2019 को हीरा उर्फ राजेंद्र को एक लाख रुपये दे दिए जिसके बाद 18 अप्रैल को उपरोक्त व्यक्ति ने उन्हें दो लाख रुपये के नोट डबल करके दे दिए। 20 अप्रैल को उन्होंने 21 लाख रुपये दोगुने करने के लिए दिए। अगले दिन तक हीरा उर्फ राजेंद्र का इंतजार किया और बार-बार फोन किया। लेकिन 23 अप्रैल की सुबह उनके पास फोन आया कि कुल 55 लाख रुपये जमा कराने होंगे तब एक करोड़ दस हजार की राशि हाथों-हाथ दे दी जाएगी। जिसके विश्वास में आकर उन्होंने 23 अप्रैल को 34 लाख रुपए दे दिए। जब अगले दिन भी रुपये नहीं पहुंचे तो उन्होंने उपरोक्त व्यक्ति को फोन करके अपनी राशि मांगी जिस पर पैसे देने से इंकार कर दिया। शिकायत कर्ताओं को कई महीनों से आरोपी बार-बार रुपये लौटाने का आश्वासन देता रहा। मगर जब दो दिन पहले हीरा उर्फ राजेंद्र के घर जाकर पीड़ित तीनों युवकों ने अपने 55 लाख मांगे तो उन्हें चिट्टा स्मैक के नशे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएचओ : भूना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि पीड़ित युवकों ने एसपी को शिकायत दी थी जिसकी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लालच देने वाले ठग लोगों से जनता को सावधान रहना चाहिए। इस मामले की जांच के लिए टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed