फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   543 girl students got their graduation degree in the convocation

दीक्षांत समारोह में 543 छात्राएं हुई स्नातक की उपाधि से अलंकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
543 girl students got their graduation degree in the convocation
रतिया। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रतिया में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य हरभगवान चावला व मौजूदा प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने 543 छात्राओं को उपाधियों से अलंकृत किया। सत्र 2012-15 और सत्र 2016-19 की कला संकाय की 444 और वाणिज्य संकाय की 99 छात्राओं को स्नातक की उपाधि मिली। समारोह में मुख्यातिथि विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज के समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में भी वह अपनी प्रतिभा के दम पर छाई हुई हैं। बेटी शिक्षित होने से समाज शिक्षित होता है। इस तकनीकी युग में पढ़ाई का बड़ा महत्व है। यह अच्छी बात है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को अब स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई इसी कॉलेज में मिल रही है। आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
प्राचार्य ने छात्राओं की उपलब्धियों से करवाया अवगत
समारोह में प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोजगार प्रकोष्ठ और कोरोना कॉल में हुई विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं हर स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भी अव्वल स्थान प्राप्त कर रहीं हैं।
विज्ञापन

उपाधि पाकर छात्राएं हुईं गदगद
कोरोना काल के कारण लंबे समय बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में स्नातक की उपाधि पाकर छात्राएं गदगद नजर आई। छात्राओं ने कहा कि हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वह दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करें। मंच संचालन प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर मास्टर ऑफ सेरेमनी प्रो. मेहंद्रपाल, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रेम मेहता, परमजीत संधा, डॉ. राजेंद्र कुमार, सर्बजीत, रीतु, सीमा सिरोही, कुलदीप, जसबीर, प्रियंका मेहरा, डॉ. बलकार, डॉ. सैन कुमार, डॉ. स्वाति, बिंदु, डॉ. सज्जन, डॉ. सीमा, मंजू, मुक्ता शर्मा, जितेंद्र, संजय, ज्योति, अमन, अशोक कुमार, सोहनलाल, सुखपाल, सुनीता सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed