फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   53 lakhs stolen on the pretext of doubling the money, case registered against five

Fatehabad News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे 53 लाख, पांच पर केस दर्ज

Wed, 18 Sep 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
53 lakhs stolen on the pretext of doubling the money, case registered against five
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित भूटानी टायर हाउस की प्रोपराइटर गुंजन भूटानी ने पांच लोगों पर क्रिप्टो करेंसी में रुपये दोगुने करके देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुलां निवासी पवन कुमार, गांव नांगला निवासी गुरजीत कौर व उसके पति हरिंद्र सिंह, इंदाछोई निवासी विक्रम व नवीन के खिलाफ धोखाधड़ी करने, अमानत में खयानत करने, फर्जी दस्तावेज, फर्जी कंपनी तैयार करने व इस्तेमाल करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुंजन ने बताया कि उसने अपने पति अतुल भूटानी को कारोबार की देखरेख के लिए मुख्तारेआम नियुक्त किया हुआ है। उसके पति से रुपये हड़पने की नियत से फरवरी 2022 में आरोपी उसके पास आए और उन्होंने लालच दिया कि उन्होंने एक क्रिप्टो करंसी की कंपनी बनाई है, जो 200 दिन के अंदर रुपये दोगुने करके देगी। यह क्रिप्टो करंसी कंपनी गुरजीत कौर, नवीन, विक्रम ने मिलकर बनाई हुई है। उसके पति ने झांसे में आकर 83,68,000 रुपये उक्त आरोपियों को दे दिए। कुछ समय बाद रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने केवल 30,82,185 रुपये वापस किए और बकाया राशि आज तक वापस नहीं दी है। उसने बताया कि आरोपियों ने करीब 53,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed