फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   525 candidates took the exam for admission in class 9th and 11th.

Fatehabad News: कक्षा नौवीं व 11वीं में दाखिले के लिए 525 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
525 candidates took the exam for admission in class 9th and 11th.
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 525 अभ्यर्थी शामिल हुए। कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए पंजीकृत 622 अभ्यर्थियों में से 458 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी जबकि 164 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए पंजीकृत 101 अभ्यर्थियों में से 67 अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी जबकि 34 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीएम श्री जेएनवी खारा खेड़ी के प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का समय सुबह 11.15 बजे से दोपहर बाद 1.45 बजे तथा कक्षा 11वीं के लिए परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed