फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   518 disabled people will get 895 equipment worth Rs 1.13 crore on Republic Day

Fatehabad News: गणतंत्र दिवस पर 518 दिव्यांगजनों को मिलेंगे 1.13 करोड़ रुपये के 895 उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
518 disabled people will get 895 equipment worth Rs 1.13 crore on Republic Day
फतेहाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को डीपीआरसी हॉल में 518 दिव्यांगजनों को 1,13,15848 रुपये की राशि के 895 उपकरण वितरित किए जाएंगे। इन उपकरणों में बैटरी वाली रिक्शा, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन, कृत्रिम व अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जांच करवा कर पंजीकरण करवाया गया था।
विज्ञापन


डीसी अजय तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में जिला प्रशासन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साझा प्रयास से एलिम्को मोहाली पंजाब द्वारा गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी 518 दिव्यांगों को ये उपकरण वितरित किए जाएंगे। फतेहाबाद के 143 लाभार्थियों को 216 उपकरण, टोहाना के 179 लाभार्थियों को 325 उपकरण व रतिया के 196 लाभार्थियों को 354 विभिन्न प्रकार के उपकरण दिव्यांगजन को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जो दिव्यांगजन अभी भी पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, उनके लिए 26 जनवरी को डीपीआरसी हॉल में जांच शिविर भी लगाया जाएगा। जो दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं, वे 1 जनवरी तक अपना पंजीकरण रेडक्रॉस भवन में जाकर करवा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व अपना मोबाइल साथ ले जाना होगा, जिससे ओटीपी लेकर पंजीकरण किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर के मोबाइल नंबर 8708121406 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed