{"_id":"5c8e8b97bdec22144a2723d6","slug":"51552845719-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद व भट्टूकलां से दो विवाहिता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद व भट्टूकलां से दो विवाहिता लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगहों से दो महिलाएं लापता, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/भट्टूकलां। फतेहाबाद व भट्टूकलां के दो गांवों से दो महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। संबंधित थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहाबाद के गांव मुसेअली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसकी 31 वर्षीय पत्नी 14 मार्च को अचानक घर से लापता हो गई। जिसका अब तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं दूसरी ओर भट्टूकलां के गांव खाबड़ाकलां निवासी मजदूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 मार्च को उसकी 33 वर्षीय पत्नी खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। दोपहर को जब उसकी 9 साल की बेटी घर नहीं आई तो वह उसे लेने स्कूल गया। यहां पता चला कि उसकी पत्नी उसकी बेटी को अपने साथ लेकर गई है, लेकिन दोनों घर नहीं लौटे। उसने कई जगहों पर उनकी तलाश की लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो लोगों पर अगवा करने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।