फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, अब नेशनल हाइवे से उठाई एक दर्जन बाइक, कइयों के काटे चालान

ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, अब नेशनल हाइवे से उठाई एक दर्जन बाइक, कइयों के काटे चालान

Sun, 17 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, अब नेशनल हाइवे से उठाई एक दर्जन बाइक, कइयों के काटे चालान
अभियान चलाकर हाईवे पर खड़ी 12 बाइक्स को उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शनिवार को भी ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी रहा। इंस्पेक्टर रामधन की अगुवाई में शनिवार को सारा दिन ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर सड़क पर गलत तरीके से खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइक को उठाकर थाने भिजवाया। इस दौरान कागजात न मिलने पर कई बाइक सवारों के चालाना भी काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर रामधन ने बताया कि शहर के बाजारों एवं लघु सचिवालय के बाद अब नेशनल हाईवे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए आवश्यक है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाए। बाइक-कार आदि वाहनों को गलत तरीके से सड़क पर खड़ा किया जाएगा तो इससे जाम तो लगेगा ही साथ ही इससे यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में एक व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed