{"_id":"5c645e38bdec22094a2c84e6","slug":"51550081592-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मचारी आज जिलेभर में काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मचारी आज जिलेभर में काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा कर्मी आज काले बिल्ले लगाकर जिलेभर में करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारी 14 फरवरी वीरवार को काले बिल्ले लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ फतेहाबाद कार्यकारिणी की बैठक ब्लाक प्रधान राजाराम टाक ने की और इसका संचालन सचिव सतबीर सहारण ने किया। टाक ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फतेहाबाद के कर्मचारी दोपहर 3 बजे अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर गेट मीटिंग करेंगे और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताएंगे। संघ के राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़ ने बताया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से अनेक तरह के वायदे किए थे लेकिन अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने, पंजाब के समान वेतन देने, समान काम समान वेतन देने, कर्मचारियों को कॉलोनी और 100-100 गज के प्लाट देने और पालिका, परिषदों व निगमों में ठेका प्रथा में निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने, फायर आपरेटरों की 1646 पदों पर की जाने वाली भर्ती को रद्द कर कई वर्षों से लगे चालकों व फायरमैनों को 2016 के नियमों में ढील देकर नियमित तौर पर समायोजित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि 14 व 15 फरवरी को फतेहाबाद जिले की पांचों नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ गेट मीटिंग करेंगे। बैठक को जिला प्रधान ओमप्रकाश लोट, उपप्रधान किरणबाला, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, सचिव सतबीर सहारण, फायरमैन राकेश कुामर, सुरेंद्र गोरखपुरिया, सिलोचना देवी, पवन, सत्यवान टाक, महेंद्र, जयप्रकाश, रूलीराम, विनोद खिचड़, ऑडिटर महेंद्र सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।