फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हड़ताल में शामिल हुए भट्ठा मजदूर, जिला मुख्यालय पर धरना देकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हड़ताल में शामिल हुए भट्ठा मजदूर, जिला मुख्यालय पर धरना देकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 08 Jan 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल हुए भट्ठा मजदूर, जिला मुख्यालय पर धरना देकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
हड़ताल में शामिल हुए भट्ठा-मजदूर, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते भट्ठा-मजदूरों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर फतेहाबाद में जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान मदन सिंह ने की व संचालन सचिव जगतार सिंह ने किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया और ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलबीर बीघड़ के नेतृत्व में धरने में शामिल हुए। धरने को मिड-डे मील यूनियन की जिला प्रधान गगनदीप, भट्ठा-मजदूर यूनियन के रूपा सिंह, राजवीर, चानण, पिंटू कुमार, मनोज आदि ने भी संबोधित किया। धरने के बाद यूनियन ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मदन सिंह ने कहा कि भट्ठों पर आज भी पीने के पानी, पक्के मकान, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाएं लागू नहीं की जाती। मजदूरों के लिए बने लेबर कानून उन्हेें फायदा नहीं मिल रहा है। क्योंकि मजदूरों के नाम तक रजिस्टर में दर्ज नहीं किए जाते, ना ही मजदूरों के लिए बने श्रम कानून लागू किए जाते। इसके चलते पीएफ व ईएसआई व बोनस जैसी सुविधा का कोई लाभ नहीं मिलता और ना ही प्रवासी मजदूर अधिनियम लागू किया जाता।
विज्ञापन

ज्ञापन में इन मांगों को उठाया
उपायुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में यूनियन ने राशन डिपो से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने, भट्ठों पर मेडिकल चेकअप व बीमारियों के इलाज की व्यवस्था करने, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं व बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से पौष्टिक आहार देने, बच्चों की शिक्षा के लिए भट्ठा पाठशाला खोलने, बाल मजदूरी पर रोक लगाने, मजदूरों के रहने के लिए पक्के मकान, स्वच्छ पानी, बिजली व शौचालयों का प्रबंध करने, पीएफ, ईएसआई व बोनस सहित सभी श्रम कानून लागू करने, श्रम कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सभी सुविधाएं दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed