{"_id":"5c2e626fbdec2256cd7e201f","slug":"51546543727-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार सुबह फतेहाबाद पहुंची सीबीआई टीम, शाम तक नारंग का किया इंतजार, रिकार्ड खंगालने को बुधवार सुबह तोड़ा दफ्तर का शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार सुबह फतेहाबाद पहुंची सीबीआई टीम, शाम तक नारंग का किया इंतजार, रिकार्ड खंगालने को बुधवार सुबह तोड़ा दफ्तर का शीशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया
फतेहाबाद। आयकर विभाग के अधिकारी चंद्रभान नारंग को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार करने से पहले और उसके बाद सीबीआई की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत की गई। अपनी इस कार्रवाई को गुप्त रखने के लिए सीबीआई टीम ने हर संभव प्रयास किया। आयकर विभाग के सूत्रों पर यकीन किया जाए तो बुधवार को चंद्रभान नारंग की गिरफ्तारी के बाद सारी रात उनसे पूछताछ की गई और उनसे मिले इनपुट के आधार पर सीबीआई की विशेष टीम अलसुबह चार बजे ही माडल टाऊन स्थित आयकर विभाग के दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान शटर तो उन्होंने उठा लिया, लेकिन शीशे का दरवाजा लॉक होने के कारण विभाग की टीम को नीचे का छोटा शीशा तोड़कर गेट खोलना पड़ा। इस दौरान रात की ड्यूटी पर रहने वाला चौकीदार अलसुबह ही दीर्घशंका से निवृत्त होने गया था।
सूत्रों की मानें तो रतिया के जसपाल सिंह की शिकायत पर कार्रवाई के लिए सीबीआई की तीन गाडिय़ों में विशेष टीम बुधवार सुबह ही फतेहाबाद पहुंच गई। यहां पर उन्होंने जसपाल सिंह के जरिये आयकर अधिकारी चंद्रभान नारंग की लोकेशन जानने का प्रयास किया तो पता चला कि चंद्रभान नारंग पिछले तीन दिन से फरीदाबाद स्थित अपने घर गया हुआ है। जसपाल के जरिये सीबीआई टीम को पता चला कि नारंग बुधवार दोपहर बाद ही फतेहाबाद पहुंचेगा। इसके बाद फतेहाबाद पहुंची सीबीआई की विशेष टीम ने फतेहाबाद में अपना जाल बिछाया और सांय होने का इंतजार करने लगे।
सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को शिकायतकर्ता जसपाल सिंह ने आईटीओ चंद्रभान नारंग से फिर बात की और पैसे लेकर आने की बात कही। इस पर नारंग ने किसी प्रकार की अनिष्ट की आशंका के चलते जसपाल सिंह को कहा कि वो पैसे उसके भतीजे महेंद्र उर्फ बिट्टू को संभलवा दे। सीबीआई टीम के इशारे पर जसपाल सिंह ने महेंद्र को पैसे थमा दिए। इस बीच तीन अलग-अलग टीमों ने एक साथ अलग-अलग जगहों से चंद्रभान नारंग, महेंद्र उर्फ बिट्टू व चंद्रभान नारंग के लिए लाइजनिंग करने वाले सीए सुशील को उठा लिया। इसके बाद तीनों को पूछताछ के लिए भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में ले जाया गया। पूछताछ के बाद आयकर विभाग के कार्यालय स्थित चंद्रभान नारंग के कमरे को खंगाला गया और काफी रिकार्ड भी सीबीआई टीम अपने साथ ले गई। इतना ही नहीं, बुधवार सुबह 11 बजे सीबीआई की एक विशेष टीम आईटीओ चंद्रभान नारंग के माडल टाऊन स्थित निवास पर पहुंची और वहां पर घटनाक्रम की औपचारिक ड्राइंग भी बनाई।