{"_id":"5c1d34b3bdec2256a32efab3","slug":"51545417907-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में स्वाईन फ्लू से महिला की मौत का मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में स्वाईन फ्लू से महिला की मौत का मामला आया सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित एक कालोनी में 40 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है। इसके बाद विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। विभाग की टीम ने आईएमए की टीम की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। बैठक की अध्यक्षता एसएमओ डा. सतीश गर्ग एवं एसएमओ डा. हरविंद्र सागु ने की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे रोड निवासी एक महिला पिछले कई दिनों से खांसी व जुखाम से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसके परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां महिला की 24 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखते हुए उसके सैंपल ले लिए थे। मामले की सूचना एसएमओ डा. सतीश गर्ग के माध्यम से जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई। विभाग की टीम ने सैंपलों को जांच के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया। जहां उसे 14 दिसंबर को आई रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत की स्वाइन फ्लू से पुष्टि की गई।
एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि महिला की मौत की पुष्टि रिपोर्ट के आधार पर स्वाइन फ्लू से हुई है। उन्होंने बताया इसके बाद उनकी टीम ने पूरी कालोनी का सर्वे करवाया, लेकिन ऐसा कोई भी केस नहीं मिला। एसएमओ ने बताया कि उनकी टीम इस मामले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आईएमए की बैठक ली गई है, जिसमें आईएमए से चिकित्सकों ने भाग लिया तथा उन्हें निर्देश दिए गए कि ऐसे कोई भी केस आने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना जरूर दे।