फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   18 को प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां देंगे वन कर्मचारी व वन मजदूर

18 को प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां देंगे वन कर्मचारी व वन मजदूर

Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
18 को प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां देंगे वन कर्मचारी व वन मजदूर
18 को प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देंगे वन कर्मचारी और मजदूर
विज्ञापन

वन कर्मचारी-मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वन कर्मचारी-मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक वन कांपलेक्स स्थित यूनियन कार्यालय में जिला कार्यकारी प्रधान जयप्रकाश व उपप्रधान भजनलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला उपप्रधान सुनील डूडी ने किया।
वन कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव विनीत कुमार, महासचिव राजकुमार निराणियां ने कहा कि वन विभाग में निजीकरण और वन मंत्री द्वारा बातचीत का समय न देने और वन कर्मचारियों व मजदूरों की समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में 18 को सर्व कर्मचारी संघ के जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस दौरान अपनी गिरफ्तारियां भी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को प्रदेश के कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने, समान काम समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने व अन्य मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए गए थे। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का बातचीत से समाधान करने की बजाय पुलिस से लाठीचार्ज करवा दिया। लाठीचार्ज से पहले कर्मचारियों पर वाटर केनन का प्रयोग व आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं पर झूठे मुकदमे तक बनाए गए। सरकार के इस दमनकारी कदमों के खिलाफ 18 सितंबर के जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज, वन कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष हरद्वारी लाल व जिला सचिव अमीलाल ने कहा कि कर्मचारी नेताओं पर बनाए झूठे मुकदमे जल्द वापस लिए जाएं व संघ के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत द्वारा समस्याओं का समाधान निकाला जाए। इस अवसर पर वन कर्मचारी संघ के फतेहाबाद रेंज प्रधान शीशपाल बलौदा, जिला ऑडिटर सुभाष गोदारा, दलीप सिंह, टोहाना रेंज सचिव जगसीर, वन विभाग मजदूर यूनियन के जिला सचिव देवेन्द्र, जिला कोषाध्यक्ष रणवीर, टोहाना रेंज प्रधान बलवान नांगला, ध्यान चंद सेठी सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

01 जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर आयोजित वन कर्मचारी-मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed