{"_id":"5a453e484f1c1b3c3d8c071d","slug":"51514487368-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप, सीएम को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप, सीएम को भेजी शिकायत
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर के सिरसा रोड पर हुडा विभाग की जमीन की जालसाजी करके बेचने व अवैध रूप से रजिस्ट्री करवाकर बिल्डिंग का निर्माण करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है। आरोप है कि हुडा विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत करके बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया।
सीएम को भेजी शिकायत में फतेहाबाद निवासी विकास कुमार पुत्र मोहन लाल ने आरोप लगाया है कि सिरसा रोड पर एक चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण हुआ है। यह दोनों बिल्डिंग हुडा विभाग की ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई हैं। जो कि स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में जगह का मौका मॉडल टाऊन के अंदर का दर्शा कर कुछ लोगों को करीब सात करोड़ रुपये में बेच दी गई। इस रजिस्ट्री को आधार बनाकर हुडा कार्यालय हिसार ने इस बिल्डिंग का नक्शा मेमो नंबर 12058 एक अगस्त 2014 को पास कर दिया। जो कि हेमंत व दीपक के नाम से पास किया गया। जबकि हुडा के रिकार्ड में कहीं भी मालिक नहीं है। हुडा विभाग के अधिकारियों ने बिना वेरिफिकेशन करके नक्शा पास कर दिया। हुडा विभाग के नियमों के अनुसार पेट्रोल पंप के साथ बेसमेंट पास नहीं किया जा सकता है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने इस संबंध में हुडा विभाग हिसार व मुख्य प्रशासक पंचकूला को अवैध कब्जा बारे शिकायत दी। शिकायत के आधार पर फतेहाबाद प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा की जांच की तो तत्कालीन उपायुक्त फतेहाबाद में उक्त जगह को अवैध मानते हुए मुख्य प्रशासक हुडा पंचकूला को 16 दिसंबर 2013 को रिपोर्ट भी भेजी है। जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उक्त जगह पर अवैध रूप से हरित पट्टी में होटल व दुकानों का निर्माण किया गया है। अब शिकायतकर्ता विकास ने सीएम को भेजी शिकायत में मांग कि है कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों तथा इस पूरे मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।