फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रतिया में पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने लूटी शराब की सौ से अधिक पेटियां, पुलिस जांच में जुटी

रतिया में पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने लूटी शराब की सौ से अधिक पेटियां, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रतिया में पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने लूटी शराब की सौ से अधिक पेटियां, पुलिस जांच में जुटी
रतिया में पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने लूटी शराब की सौ पेटियां
विज्ञापन


रतिया।
रतिया में फिर एक बार फिर लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए अपने रंग दिखा दिए। पिछले कई दिनों तक पर्स स्नेचरों से परेशान रहे रतिया में अब शराब ठेकों पर लूट की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। शुक्रवार देर रात गांव लधुवास में स्थित एक शराब ठेके से कुछ अज्ञात लोगों ने पिस्तौल की नोक पर सौ से अधिक शराब की पेटियां लूट ली और ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की बुरी तरह से पिटाई कर दी। अज्ञात बदमाश जाते-जाते ठेके के कारिंदे का मोबाइल भी साथ ले गए। आसपास के लोग सुबह ठेके के पास से गुजरे तो हालात का पता चला और उन्होंने कारिंदे को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार बीती करीब 1 बजे रतिया थाना के गांव लधुवास के ठेका शराब पर 2 गाड़ियों में 10/11 लोग आये और ठेके पर आवाज देकर गेट खुलवाया। ठेके के सेल्समैन कालू राम के अनुसार उसने जब गेट नहीं खोला तो अज्ञात बदमाशों ने पिछले दरवाजे से उसको पिस्तौल की नोक पर लेकर दरवाजा खुलवा लिया। कालूराम ने बताया कि जैसे ही उसने गेट खोला तो उक्त लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और वहां से 100 से ज्यादा शराब की पेटियां अपनी गाड़ी में डालकर वहां से भाग गए। सुबह सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर ठेकेदार ने इस घटना के पीछे पंजाब के ठेकेदारों पर संदेह प्रकट करते हुए कहा कि आरोपी सेल्समैन का मोबाइल और रोजाना होने वाली सेल-परचेज का पर्चा भी अपने साथ ले गए हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही रतिया पुलिस की एक टीम पहले घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया और इसके बाद अस्पताल जाकर ठेके के कारिंदे से भी सारी वारदात की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने शराब ठेकेदार के कारिंदे कालूराम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


वहीं एक अन्य घटना में शुक्रवार रात को ही कुछ अज्ञात कार सवार अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए ही फरार हो गए। गुरुसर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे के करीब एक बिना नंबर की होंडा सिटी कार आकर पेट्रोल पंप पर रुकी और लगभग 11 सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही उसने पेट्रोल का नोजल निकालकर गाड़ी को ढक्कन लगाया। कार चालक बिना पैसे दिए कार को भगा कर ले गया। इस मामले की शिकायत भी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed