फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राजस्व विभाग ने नगराधीश को भेजी रिपोर्ट, दो पार्षदों पर कब्जे की बात आई सामने

राजस्व विभाग ने नगराधीश को भेजी रिपोर्ट, दो पार्षदों पर कब्जे की बात आई सामने

Thu, 15 Jun 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने नगराधीश को भेजी रिपोर्ट, दो पार्षदों पर कब्जे की बात आई सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
नगरपालिका भूना के दो पार्षदों पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके मकान बनाने के आरोप पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कानूनगो ने नाप करके अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। आरोप सही निकले तो वार्ड नंबर 11 व 12 के पार्षदों की सदस्यता भी रद्द हो जाएगी। दोनों पार्षदों की अवैध भूमि की निशानदेही राजस्व विभाग के कानूनगो ने करके रिपोर्ट नगराधीश फतेहाबाद को भेज दी है। राजस्व विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट में वार्ड नं. 11 व 12 के पार्षद पर नपा की जमीन पर कब्जा किए जाने आरोप है।
बता दें कि भूना निवासी शिकायत कर्ता भले राम ने उपायुक्त फतेहाबाद को ज्ञापन देकर पार्षद सुदेश देवी पत्नी पवन कुमार वार्ड नं. 11 व सुदेश पत्नी प्रहलाद वार्ड नं. 12 पर अवैध रूप से नगरपालिका की जमीन पर कब्जा करके मकान बनाकर रहने का आरोप लगाया था। कानूनगो की रिपोर्ट में निशानदेही के दौरान दोनों ही पार्षदों पर मामला बनता दिख रहा है।
विज्ञापन


हम किराए के मकान में रहते हैं : पार्षद
नगरपालिका के पार्षद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह ने कहा कि हम दोनों किराए के मकान पर पिछले कई महीनों से रह रहे हैं। हमारा नगरपालिका की जमीन पर कोई कब्जा नहीं है। परिवार के सदस्य उपरोक्त जगह पर पिछले कई सालों से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून अपना काम कर रहा है: चेयरपर्सन
नगरपालिका की चेयरपर्सन राखी वाल्मीकि ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है । दोनों पार्षदों का कब्जा नगरपालिका की जमीन पर किया हुआ है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर दोनों के विरुद्घ कार्यवाही चल रही है।

जमीन कब्जाने के दोषी हुए तो जाएगी पार्षदों की सदस्यता
राजस्व विभाग ने नगराधीश को भेजी रिपोर्ट, दो पार्षदों पर कब्जे की बात आई सामने
वार्ड नंबर 11 व 12 के पार्षदों पर लगा है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed