{"_id":"679e68daafc66cbfa104c293","slug":"5-youths-arrested-with-609-grams-of-heroin-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128729-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 6.09 ग्राम हेरोइन सहित 5 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 6.09 ग्राम हेरोइन सहित 5 युवक गिरफ्तार
Sun, 02 Feb 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस ने टोहाना रोड मिनी बाईपास के पास 5 युवकों को 6.09 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी युवकों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शहर पुलिस टीम टोहाना रोड मिनी बायपास के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान बाईपास के एक तरफ सफेद रंग की एक गाड़ी में पांच युवक बैठे थे तथा पुलिस की टीम को देखकर इधर9उधर होने लगे। जिस पर पुलिस टीम को युवकों के पास नशीला पदार्थ होने का शक हुआ।
पुलिस टीम ने पांच युवकों को घेरकर काबू किया और तलाशी ली तो उनके पास से 6.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान राकेश, नीरज निवासी रतिया, नवजोत निवासी दादूपुर, गुरप्रीत व मंजीत निवासी रतनगढ़ के तहत बताई है। इसमें मंजीत पूर्व मंत्री का बेटा है। पिता ने बेटा को बेदखल कर रखा है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।