फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5.29 lakh voters to decide villages

गांवों की चौधर तय करेंगे 5.29 लाख मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
5.29 lakh voters to decide villages
गांव बनगांव में पंचायत चुनाव पर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। आखिरकार जिले में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। पांच लाख 29 हजार 548 मतदाता बेसब्री से गांवों की चौधर तय करने के इंतजार में हैं। जिले में 22 नवंबर को जिला परिषद के 18 वार्डों व सात पंचायत समितियों के 143 वार्डों जबकि 25 नवंबर को 259 ग्राम पंचायतों के सरपंच व 2684 पंचों के उम्मीदवारों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

हालांकि, 7 अक्तूबर को पहले चरण में ही एकबारगी फतेहाबाद का चुनावी शेड्यूल जारी हो गया था, लेकिन उसे बाद में आदमपुर उपचुनाव के चलते रद्द कर दिया गया था। अब अंतिम चरण में चुनाव का शेड्यूल रखा गया है। ऐसे में जिला परिषद सदस्यों से लेकर सरपंच पद के लिए दावेदारी कर रहे उम्मीदवार उसी समय से जनसंपर्क अभियान को जारी रखे हुए हैं। बता दें कि जिले में पंचायत चुनाव का एक साल दस महीने से इंतजार हो रहा है। गौरतलब है कि जनवरी 2021 से पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ही प्रशासक के तौर पर पंचायतों का कामकाज संभाल रहे थे। मगर पंचायतों का पुनर्गठन नहीं होने के कारण गांवों में विकास की रफ्तार थम सी गई थी। ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी तरसना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

अब तेज होगी समीकरण बनाने की कवायद
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही अब गांवों में सियासी समीकरण बनाने की कवायद तेज होगी। कहीं सर्वसम्मति के प्रयास होंगे तो कहीं चौधर की जंग में जमकर पैसा बहाया जाएगा। खासकर, बड़े गांवों में चौधर आसान नहीं होगी। जिले में भट्टू कलां, बीघड़, हिजरावां कलां, गोरखपुर, भिरड़ाना, भोड़िया खेड़ा, बड़ोपल, धांगड़, हिजरावां खुर्द, नहला, समैन व जमालपुर शेखां ऐसे गांव हैं, जिनकी आबादी 10 हजार से अधिक है। इन गांवों में मतदाताओं की संख्या भी ज्यादा है। ऐसे में यहां चौधर के लिए जमकर मशक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार पुरुष के हाथ थी कमान, अबकी बार महिला बनेंगी जिप चेयरपर्सन
इस बार जिले में जिला परिषद चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली बार चेयरमैन पद पर भाजपा के राजेश कस्वां काबिज हुए थे। राजेश कस्वां की पत्नी सुनीता कस्वां भी जिला पार्षद बनी थी। इस बार भी राजेश कस्वां ने वार्ड नंबर तीन से जबकि उनकी पत्नी सुनीता कस्वां ने वार्ड नंबर दो से दावेदारी जता दी है।
7 पंचायत समितियों में से 3 में महिला बनेंगी चेयरपर्सन
जिले की सात पंचायत समितियों में से तीन में चेयरपर्सन पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा। फतेहाबाद, नागपुर व भट्टू खंड की पंचायत समिति चेयरपर्सन महिला ही बनेंगी। इनमें भट्टू में अनुसूचित जाति की महिला को चेयरपर्सन पद मिलेगा।
जिले की तीन पंचायतों में पहली बार चुने जाएंगे पंच-सरपंच
इस बार जिले की तीन पंचायतों में पहली बार चुनाव होंगे। इन नई पंचायतों का साल 2021 में गठन किया गया था। नागपुर खंड में नकटा से अलग करके मानकपुर, रतिया खंड में ब्राह्मणवाला से अलग करके प्लाट और जाखल खंड में शक्करपुरा से अलग करके लहराथेह नई पंचायत बनाई गई थी। हालांकि, एक पंचायत आजाद नगर को फतेहाबाद शहर में शामिल कर दिया गया है।
जिले में मतदाता : 529548
महिला मतदाता : 249919
पुरुष मतदाता : 279621
ट्रांसजेंडर मतदाता : 8
जिले में कुल पोलिंग बूथ : 630
अति संवेदनशील बूथ : 42
संवेदनशील बूथ : 55
पंचायत समिति चेयरपर्सन पद आरक्षण कुल बूथ कुल वोट महिला वोट पुरुष वोट
फतेहाबाद महिला (सामान्य) 133 115902 61413 54459
टोहाना पुरुष (सामान्य) 109 92835 49257 43578
भूना अनुसूचित जाति (पुरुष) 86 74163 39348 34815
भट्टू अनुसूचित जाति (महिला) 102 78624 41692 36932
रतिया पुरुष (सामान्य) 98 78952 41184 37768
जाखल पुरुष (सामान्य) 38 33923 17692 16231
नागपुर महिला (सामान्य) 64 55149 29009 26140
पंचायतें व मतदाता
खंड पंचायतें
फतेहाबाद 48
टोहाना 49
रतिया 50
नागपुर 35
भूना 29
भट्टू कलां 24
जाखल - 24
कोट
जिले में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है। भाईचारे के साथ चुनाव में पार्टी उतरेगी। कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। जिला परिषद के सभी 18 वार्डों में अपने प्रत्याशी जिताएंगे।
-बलदेव ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
कोट
इनेलो का ग्राफ लगातार ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा है। जनता किसान हितैषी पार्टी इनेलो के साथ है। जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन इनेलो के कार्यकर्ता ही बनेंगे।
-बलविंद्र सिंह कैरों, जिलाध्यक्ष, इनेलो
कोट
पंचायती चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है। इसलिए कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ रही है। जिला परिषद में जो हमारी पार्टी की विचारधारा से जुड़े साथी मैदान में होंगे, उनकी मदद की जाएगी।

-अरविंद शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर, कांग्रेस
कोट
निर्वाचन आयोग ने जिले में पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 22 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति जबकि 25 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए मतदान होगा।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed