फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   495 deaths due to corona so far, only 31% have asked for financial assistance

कोरोना से अब तक 495 मौतें, 31 फीसदी ने ही मांगी आर्थिक सहायता, 112 आवेदनों की पूरी हुई वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
495 deaths due to corona so far, only 31% have asked for financial assistance
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवां चुके लोगों के परिजनों को सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है। इसको लेकर सरल पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे, लेकिन आर्थिक सहायता लेने के लिए जिले से अभी तक 31 फीसदी ही आवेदन आए हैं। जबकि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 495 मौत हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौतें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हुई थी, इसके बाद सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

आवेदनों की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आर्थिक सहायता जारी होगी, लेकिन अभी तक सरल पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया ही धीमी है। सरल पोर्टल पर 20 जनवरी तक आए 156 आवेदनों को स्वास्थ्य विभाग के पास वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया। 112 आवेदनों की वेरिफिकेशन पूरी हो गई है। 16 आवेदन ऐसे हैं जिनके दस्तावेज ही पूरे नहीं है। इसके अलावा अभी 28 आवेदनों की अभी तक वेरिफिकेशन पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पहली से तीसरी लहर तक इतने कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
दिन मौत हुई
मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक 119
मार्च 2021 से अब तक 376
दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 366 मौतें हुई
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 366 मौतें हुई हैं। इससे पहले पहली लहर में जिले में 119 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 नए केस मिले, 12 रिकवर हुए
कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को जिले में 37 नए केस मिले हैं और 12 रिकवर हुए है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 240 हो गई है, इनमें फिलहाल अस्पताल में दो संक्रमित ही अस्पताल में दाखिल है। शुक्रवार को जिले में संक्रमण दर 7.31 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फतेहाबाद शहर में 15, टोहाना शहर में 2, रतिया में 5, भट्टूकलां में 3, बड़ोपल में 4, भूना में 5 और जाखल में 3 कोरोना संक्रमित मिले है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 506 सैंपल लिए गए है। इसमें आरटीपीसीआर के 305 सैंपल शामिल है। लैब से फिलहाल 305 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जानी है। इसको लेकर सरल पोर्टल पर आवेदन मांगे गए है। विभाग के पास 156 आवेदन वेरिफिकेशन के लिए आए हैं, इसमें 112 की वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है।
मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed