फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   49 grams of heroin recovered from two smugglers in Bighar and Kharakheri

बीघड़ और खाराखेड़ी में दो तस्करों से 49 ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
49 grams of heroin recovered from two smugglers in Bighar and Kharakheri
फतेहाबाद। गांव बीघड़ और खाराखेड़ी में सीआईए और एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों से 49 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। सीआईए ने गांव बीघड़ में तस्कर से 19 ग्राम और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव खाराखेड़ी के पास युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलो में सदर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए टीम गांव मताना से बीघड़ की तरफ गश्त कर रही थी। गांव बीघड़ के पास जब टीम पहुंची तो युवक टीम को देखकर घबरा गया और भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान गांव गांव बीघड़ निवासी प्रगट उर्फ निंजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स टीम ने जींद के गांव ककदोह निवासी आशीष उर्फ मोनू से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम गांव खाराखेड़ी के पास गश्त कर रही थी, इस दौरान एक युवक टीम को देखकर शेड के पीछे छिपने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। जांच करने पर पेंट की जेब से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान आशीष उर्फ मोनू निवासी जिला जींद के गांव ककदोह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed