फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   457 complaints came to the Samadhan Camp in five days, 52 percent were resolved

Fatehabad News: पांच दिन में समाधान शिविर में आईं 457 शिकायतें, 52 फीसदी का हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
457 complaints came to the Samadhan Camp in five days, 52 percent were resolved
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में लगे समाधान शिविर में समस्याएं सुनते उपायुक्त राहुल नरवाल।
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय स्थित सभागार में लगे समाधान शिविर में पिछले पांच दिनों में 457 शिकायतें रखी गई हैं। इनमें से 52 फीसदी शिकायतों का समाधान हुआ है। बाकी 48 फीसदी शिकायतों का समाधान मुख्यालय स्तर पर होना लंबित हैं।
विज्ञापन

पांचवें दिन शुक्रवार को भी समाधान शिविर में डीसी राहुल नरवाल व एसपी आस्था मोदी ने अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। शुक्रवार को सबसे अधिक 148 शिकायतें आईं। इनमें से 108 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही। मगर अधिकारी सिर्फ 34 शिकायतों का ही समाधान कर सके। बाकी पीपीपी संबंधी 74 शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यालय को लिखने के लिए आश्वासन दिया गया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोगों को पीपीपी और फैमिली आईडी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने समाधान शिविर लगाने के निर्देश जारी किए थे। जिला मुख्यालय डीसी व एसपी और उपमंडल स्तर पर एसडीएम ने सोमवार से समाधान शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग के खिलाफ भी बढ़ी शिकायतें
शुक्रवार को परिवार पहचान पत्र संबंधी शिकायतों के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों का रहा। इस विभाग से संबंधित 32 शिकायतें आई। वहीं, खाद्य एवं पूर्ति विभाग से संबंधित तीन व यूएलबी से संबंधित दो शिकायतें आईं, जिनका मौके पर समाधान हुआ। इसके अलावा पुलिस विभाग से संबंधित तीन शिकायतें शिविर में रखी गईं। विशेष बात यह है कि इन शिविरों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का पंजीकरण करके संबंधित विभाग को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बाद प्रतिदिन आने वाली समस्याओं का पूरा ब्योरा आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा जाता है। समाधान शिविर में अधिकतर नागरिक परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, जमीनी विवाद, पेयजल व सीवरेज इत्यादि से संबंधित समस्याएं लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में एडीसी राहुल मोदी, ट्रेनी आईएएस आकाश, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह, डीएफएससी विनीत जैन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अब तक समाधान शिविर में आईं शिकायतें
दिन शिकायतें समाधान
सोमवार - 53 - 14
मंगलवार - 69 - 24
बुधवार - 110 - 68
वीरवार - 77 - 33
शुक्रवार - 148 - 103
कोट
समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लग रहे हैं। इन शिविरों में आने वाली समस्याओं का पंजीकरण करके निवारण किया जाता है।
-राहुल नरवाल, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed