{"_id":"6a4159ef5d0e56a95504cf47","slug":"45000-children-took-anti-polio-medicine-at-638-booths-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156488-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 638 बूथों पर 45 हजार बच्चों ने पी पोलियोरोधी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 638 बूथों पर 45 हजार बच्चों ने पी पोलियोरोधी दवा
Sun, 28 Jun 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पोलियो की दवा पिलाने का शुभारंभ करते हुए पार्षद कपिल खत्री संवाद
फतेहाबाद। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। पहले दिन जिलेभर के 638 पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक की आयु के करीब 45 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। अब सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।
जिले में इस बार 93 हजार बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 2025 में पल्स पोलियो अभियान नहीं चला था जबकि वर्ष 2024 में पिलाई गई थी। अभियान का शुभारंभ फतेहाबाद में सिविल सर्जन डॉ. बुधराम, भूना में नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पण पसरीजा तथा भूथनकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुशील ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया।
इसके अलावा शहरों के वार्डों में पार्षदों ने अभियान का शुभारंभ करवाया। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 638 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल और ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, निर्माण स्थलों, झुग्गी-झोपड़ियों और प्रवासी परिवारों के बच्चों तक भी दवा पहुंचाई जा सके। पूरे अभियान के लिए 2768 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियोरोधी खुराक है इसलिए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश रविवार को बूथ तक नहीं पहुंच सके। अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलवाएं और घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सफल हो सके।