{"_id":"61ddc23310f16d505f05225f","slug":"45-health-workers-and-41-elderly-people-got-booster-dose-fatehabad-news-hsr621796636","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 स्वास्थ्यकर्मी और 41 बुजुर्गों ने लगवाई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 स्वास्थ्यकर्मी और 41 बुजुर्गों ने लगवाई बूस्टर डोज
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज को लेकर स्वास्थ्यकर्मी गंभीर नहीं है। जिले में दूसरे दिन 86 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। इसमें 45 स्वास्थ्य कर्मी और 41 बुजुर्गों ने लगवाई है। दो दिनों में 150 पात्रों ने ही टीकाकरण करवाया है।
बता दें कि जिले में 4727 स्वास्थ्यकर्मियों, 2009 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 हजार 890 बुजुर्गों को तीसरी डोज लगनी है। ये वो लोग है जो कि पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उन्हें बूस्टर डोज लगाएगा, जिन्हें दूसरी डोज लगवाए हुए 9 माह का समय हो चुका है। वहीं 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण भी धीमा हो गया है। मंगलवार को जिले में 1071 पात्रों ने टीका लगवाया है। जिले में अब तक 27504 पात्र टीका लगवा चुके है जबकि स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य के मुताबिक 58 हजार पात्रों का टीकाकरण होना है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 45
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 440
45 से 59 साल 904
18 से 44 साल 3531
15 से 17 साल 1071
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। लोगों से अपील है कि जिन्होंने पहली डोज नहीं लगवाई है वह लगवा लें और दूसरी डोज का समय पूरा हो गया तो उसे भी लगवाएं।
विज्ञापन
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन