फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   44 mm rain in the district, water filled on the highway in Aharwan, the roof of the house fell in Rattakheda, schools will remain closed today

Fatehabad News: जिले में 44 एमएम बारिश, अहरवां में हाईवे पर भरा पानी, रत्ताखेड़ा में गिरी मकान की छत, आज स्कूल रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
44 mm rain in the district, water filled on the highway in Aharwan, the roof of the house fell in Rattakheda, schools will remain closed today
गांव बरहवां में नेशनल हाईवे पर जमा बारिश का पानी।
फतेहाबाद/रतिया/समैन/भट्टू/टोहाना। लगातार तीसरे दिन भी रविवार को फतेहाबाद शहर में शाम को पांच बजे 10 मिनट तक मुसलाधार बारिश हुई। इस 10 मिनट की बारिश से शहर के मुख्य बाजार और चौकों पर जलभराव हो गया। जिले के भट्टूकलां और रतिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिलाधीश मनदीप कौर ने तेज बारिश के मद्देनजर सोमवार को 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बारिश के रतिया में फतेहाबाद स्टेट हाईवे पर गांव अहरवां के पास जलभराव हो गया। वहीं रत्ताखेड़ा में बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। शहर फतेहाबाद के तुलसीदास चौक और बर्फ फैक्टरी वाली गलीवासी भी जलभराव को लेकर धरने की चेतावनी दी है। जिले में 44 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भट्टू क्षेत्र में 96 एमएम, रतिया में 70 एमएम, टोहाना में 49 एमएम, फतेहाबाद में 16 एमएम, कुलां में 45 एमएम, जाखल में 17 एमएम और भूना में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भट्टूकलां में पानी निकासी प्रबंध न होने के चलते अस्पताल के सामने, रेलवे स्टेशन के पास जलभराव हो गया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


टोहाना खंड के गांव रत्ताखेड़ा में शनिवार रात को बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। ग्रामीण तरसेम ने बताया कि शनिवार रात को उनका परिवार सोने की तैयारी में था। उसके लड़के को अचानक छत से मिट्टी गिरती दिखाई दी, तभी उन्होंने अपने पूरे परिवार को मकान से बाहर कर लिया। थोड़ी ही देर बाद मकान की छत गिर गई।न से बाहर कर लिया। थोड़ी ही देर बाद मकान की छत गिर गई। छत गिरने से उनके मकान में रखा घर का पूरा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी के निर्देश बाद भी हाईवे से पानी निकासी का नहीं हुआ प्रबंध
गांव अहरवां में विभागीय लापरवाही के कारण गांव के बीचों बीच कई फुट बारिश का पानी जमा हो गया। इसके चलते ग्रामीणों को को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सैकड़ों वाहन चालक भी परेशान होकर अन्य रास्तों से निकल रहे हैं। डीसी मनदीप कौर ने पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर बारिश के पानी की निकासी को लेकर कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन उस चेतावनी का भी विभागों पर कोई असर नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर मौजूद गांव अहरवां में पिछले कई सालों से बारिश के पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। जब भी बारिश होती है तो जलभराव से जूझना पड़ता है।

पानी के तेज बहाव से पुलिया व सड़क में कटाव, नंगल ढाणी के लोगों का आवागमन हुआ बंद
रतिया क्षेत्र में तेज बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। गांव नंगल ढाणी में बारिश के पानी के तेज बहाव से पुलिया व सडक़ में बड़ा कटाव आने से ढाणियों का एकमात्र रास्ता बंद हो गया। इससे अन्य जगहों से आवागमन बंद हो गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते रविवार सुबह नंगल ढाणी को जाने वाले रास्ते पर बनी हुई पुलिया में पानी के तेज बहाव के कारण बड़ा कटाव आ गया। करीब 50 घरों की ढाणी को जाने वाला एकमात्र रास्ता बंद हो गया। रेशम चंद, राजकुमार, रमेश कुमार, मुंशी राम, श्रवण, गुरमीत, देसराज, लाभ चंद, रोशन लाल, किशन चंद सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि उक्त रास्ते पर पानी की निकासी के लिए वर्षों पुरानी पुलिया बनी हुई है। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि बलदेव सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पुलिया व सड़क टूटने की सूचना दी।
तुलसीदास चौक से जलनिकासी के प्रबंध न करने के आरोप
शहर के तुलसीदास चौक और इंद्रपुरा मोहल्ला की आहुजा बर्फ फैक्टरी वाली गली में हालत बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। मानसून शुरू होने के बावजूद पानी निकासी के कोई ठोस प्रबंध न किए जाने से खफा लोगों ने तुलसीदास चौक पर बैठक की। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह को भी समस्या के समाधान में सहयोग के लिए बुलाया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिक देसराज, सुभाष चावला, सरदार भूपेन्द्र सिंह, सोनू वर्मा आदि ने कहा कि यदि जल्द इस क्षेत्र में पानी निकासी का स्थायी हल नहीं निकाला गया तो सभी दुकानदार और मोहल्लावासी अधिकारियों का घेराव कर धरना देने को मजबूर होंगे।

सांसद ने भट्टू मंडी से पानी निकासी न होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

भट्टू कलां। सांसद सुनीता दुग्गल ने बारिश के पानी का निकासी न होने पर भट्टू मंडी का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी निकासी की तुरंत व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवी आशु गोयल के प्रतिष्ठान पर जन समस्याएं भी सुनी। जहां ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन बंसीलाल ने रेलवे रोड के जर्जर हालत को ठीक करवाने की मांग रखी। विनय बंसल ने एचएसवीपी द्वारा भट्टूमंडी के माॅडल टाउन में नई बनाई सड़क के तीन दिन में ही उखड़ने की शिकायत पर सांसद से की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी निर्देश दिए हैं, उसकी 18 जुलाई को समीक्षा बैठक में रिपोर्ट लेंगी। संवाद

कोट
शहर फतेहाबाद में पानी निकासी को लेकर 16 पंप सेट लगाए गए है। जलभराव की फिलहाल समस्या नहीं है। जवाहर चौक की तरफ से नेचुरल फ्लो है इसी के चलते यहां पर पानी एक बार इकट्ठा होता है।
-सतपाल सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed