{"_id":"699352f2b0697dda6f0408f7","slug":"4269-students-of-class-10th-will-appear-for-the-exams-at-14-centres-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148722-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 14 केंद्रों पर दसवीं कक्षा के 4269 विद्यार्थी देंगे परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 14 केंद्रों पर दसवीं कक्षा के 4269 विद्यार्थी देंगे परीक्षाएं
Mon, 16 Feb 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीबीएसई से जुड़ा मॉडल संस्कृति स्कूल स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। नकल रोकने व किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि रोकने के लिए पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया है। केंद्रों पर निगरानी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिसकर्मी केंद्रों पर तैनात रहेंगे और राइडर भी गश्त करेंगे।
परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को पहले दिन जिले में कक्षा दसवीं के 4269 विद्यार्थी गणित की परीक्षा देंगे। वहीं जिले में बारहवीं की परीक्षा के लिए 3697 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी भी सीबीएसई की परीक्षा देंगे। जिले में 6 मॉडल संस्कृति स्कूल हैं। इनमें भूना स्थित स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-
प्रशासन ने लगाई धारा 163
सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर जिले में 17 फरवरी से 11 अप्रैल तक बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। एसपी सिद्धांत जैन का कहना है कि जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, पीसीआर एवं राइडर टीमें तैनात रहेंगी। नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं यातायात अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सघन गश्त की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर यातायात मार्गों में अस्थायी परिवर्तन भी किए जाएंगे, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
-
सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
एसपी का कहना है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, पेपरलीक या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
-
जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद
एमएसडी स्प्रिंग बेल्स स्कूल, फतेहाबाद
क्रिसेेंट पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद
स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद
डीएवी स्कूल टोहाना
डीएवी स्कूल रतिया
ग्रीन वेली स्कूल टोहाना
मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल रतिया
अकाल अकादमी रतिया
मदर टैरेसा कॉन्वेंट स्कूल भट्टूकलां
जीएम मेमोरियल स्कूल लहरियां
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भूना