फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बस ना मिलने से परेशान आईटीआई छात्रों ने बंद किया बस स्टैंड का गेट

बस ना मिलने से परेशान आईटीआई छात्रों ने बंद किया बस स्टैंड का गेट

Thu, 29 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बस ना मिलने से परेशान आईटीआई छात्रों ने बंद किया बस स्टैंड का गेट
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रोडवेज की बस के नहीं मिलने और निजी बस संचालकों के रोडवेज का पास नहीं मानने से परेशान आईटीआई के छात्रों ने वीरवार शाम को बस स्टैंड का गेट बंद कर रोष जताया। अचानक छात्रों द्वारा गेट बंद करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया और गेट खुलवाकर बसों को शुरू करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूना रूट के आईटीआई छात्रों को वीरवार को एक निजी बस के परिचालक ने बस में बिठाने से यह बात कहते हुए इंकार कर दिया था कि रोडवेज का पास इस बस में मान्य नहीं है। इस बात से बिफरे छात्रों ने बस स्टैंड के गेट को बंद कर दिया। हालांकि गेट केवल कुछ मिनटों के बाद ही मौके पर पहुंची बस स्टैंड चौकी पुलिस ने छात्रों को समझाकर गेट खुलवा दिया था। छात्रों को आरोप है कि निजी बस संचालक रोडवेज का बनाया हुआ पास नहीं मानते है तथा उन्हें बसों में नही बिठाते है।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज विभाग द्वारा भूना उकलाना रूट निजी बस संचालकों को दिया गया है। इस रूट पर फतेहाबाद रोडवेज की केवल तीन ही बसें चलती है इसके अलावा इस रूट पर सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाली बसें ही चलती है। इस संबंध में जब रोडवेज के टीएम कुलदीप जांगड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोडवेज का पास ना मानने पर निजी बस संचालकों से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो बसों के फेरे भी इस रूट पर बढ़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed