फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   समैण में सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से

समैण में सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से

Thu, 18 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
समैण में सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। उपमंडल के बड़े गांव समैण में सरपंच और पंच पद सहित अन्य गांवों में आवेदन के लिए प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है। खंड पंचायत विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए तिथि 18 जनवरी निर्धारित की गई है। जिसका समय सुबह दस से तीन बजे का रखा गया है तथा 21 व 22 जनवरी को छुट्टी होने के चलते आवेदन नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 27 जनवरी को सांय तीन बजे तक कोई भी उम्मीदवार नामांकन वापिस ले सकता है और 3 बजे के बाद ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलाट कर दिए जाएंगे। बीडीपीओ ने बताया कि सरपंच पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य जाति के उम्मीदवार के लिए फीस 200 रुपये तथा अनुसूचित व पिछड़ी जाति के आवेदक के लिए 100 रुपये फीस ली जाएगी। पंच के लिए आवेदन करने वाले सामान्य जाति के उम्मीदवार के लिए 100 रुपये तथा अनुसूचित व पिछड़ी जाति के आवेदक के लिए फीस 40 रुपये रखी गई है।
ये कागजात होंगे जरूरी
बीडीपीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले को नामांकन पत्र का प्रारूप चार, प्रारूप- ख को भरवाकर देना होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को बिजली विभाग, प्राथमिक कृषि सहकारी सोसाइटी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, जिला प्राथमिक सहकारी बैंक, कृषि ग्रामीण विकास बैंक की ओर से एनओसी लेनी अनिवार्य है। उन्होनें बताया कि सरपंच पद के लिए आवदेन करने वाले सामान्य जाति के उम्मीदवार को दसवीं पास तथा अनुसूचित जाति पुरुष व महिला के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। पंच पद में आवेदन करने वाले सामान्य जाति के उम्मीदवार के लिए दसवीं पास, महिला तथा अनुसूचित जाति के पुरुष के लिए 8वीं पास तथा अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

नोटा का बटन प्रयोग किया जाएगा
इस बार चुनाव में नोटा का बटन प्रयोग किया जाएगा। जिसमें मतदाता को अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद नही है तो वो नोटा के बटन का प्रयोग कर सकते हैं। बीडीपीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वोट को जरूर डालने के लिए जाए ताकि लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed