{"_id":"59b823d64f1c1b30698b4c4c","slug":"41505240022-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना में फिर सरेआम दुकानदार पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना में फिर सरेआम दुकानदार पर चलाई गोली
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना में फिर सरेआम दुकानदार पर चलाई गोली
भूना।
भूना के मुख्य बाजार में एक बार फिर मंगलवार रात को बाइक पर आए बदमाशों ने एक दुकान पर गोली चला दी। गोली दुकान के बिजली के मीटर में जा लगी। युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाकर भूना थाना प्रभारी यादविन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच आरंभ कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले भी बच्ची गैंग के सदस्यों ने इसी बाजार में सतीश बूट हाउस और बस स्टैंड पर एक कार चालक पर फायरिंग की थी। इस मामले में गैंग के सरगना बच्ची को पुलिस ने सोमवार को ही काबू किया था। माना जा रहा है कि बच्ची की गिरफ्तारी से गुस्साए उसके गैंग के सदस्यों ने ही भूना में दहशत फैलाने के लिए यह फायरिंग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उकलाना रोड पर भूना निवासी शाम सुंदर की विजय बूट हाउस के नाम से दुकान है। मंगलवार रात को बाइक पर सवार कुछ युवक यहां पर आए और दुकान के काउंटर पर बैठे शाम सुंदर पर गोली चला दी। बदमाशों का निशाना चुकने से गोली दुकान के बाहर लगे बिजली के मीटर में जा घुसी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। युवकों द्वारा फायरिंग करने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी यादविन्द्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। एसएचओ ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर उससे जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बदमाश बच्ची ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर विजय बूट हाउस से ही पांच दुकानें छोड़कर सतीश बूट हाउस के संचालक पर फायरिंग की थी। इस समय सतीश बूट हाउस का संचालक बच गया था। इसके बाद बच्ची ने बस स्टैंड पर एक कार चालक पर भी गोलियां चलाई थी। बाद में पुलिस टीम जब बच्ची को पकड़ने गई तो उसने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया था। सोमवार को ही फतेहाबाद की सीआईए पुलिस ने बच्ची व उसके साथियों को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया था। मंगलवार को एक बार फिर भूना दहशत में आ गया, जब कुछ युवकों ने विजय बूट हाउस के संचालक शाम सुंदर पर गोलियां चलाई। लोगों का मानना है कि यह काम बच्ची गैंग के सदस्यों का हो सकता है। वहीं एसएचओ के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान करने का काम किया जा रहा है।