{"_id":"594682224f1c1bc9388b4b9b","slug":"41497793058-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम एम कॉलेज के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल आज, कल होगा मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम एम कॉलेज के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल आज, कल होगा मैराथन का आयोजन
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला प्रशासन द्वारा 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को एम एम कॉलेज के प्रांगण में सुबह 6:00 बजे पायलट रिहर्सल होगी। कार्यवाहक उपायुक्त डॉ जे के आभीर ने बताया कि 19 जून की पायलट रिहर्सल के बाद 20 जून मंगलवार को सुबह 6:30 बजे शहर में योगा मैराथन होगी। जो पंचायत भवन से आरंभ होकर डी एस पी रोड, जवाहर चौक व लाल बत्ती चौक होते हुए वापिस पंचायत भवन पहुंचेगी। इसके बाद 21 जून को एम एम कॉलेज प्रांगण में प्रात: 6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में उचाना हल्के की विधायक प्रेमलता मुख्यातिथि होंगी। इसी प्रकार से टोहाना में नई अनाज मंडी परिसर में मनाए जाने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रतिया उपमंडल में भी योगाभ्यास का कार्यक्रम अनाज मंडी परिसर में ही किया जाएगा। डॉ. आभीर ने कहा कि योग से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग गुरू स्वामी रामदेव ने देश व विदेश में शिविर लगाकर लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में योग के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिलाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए है और अब 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस का आयोजन करता है। डॉॅ. आभीर ने बताया कि 15 जून तक ब्लॉक, उपमंडल और जिला स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, अध्यापकों, आम नागरिकों व अन्य वर्गो के लिए योगाभ्यास के प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण पूरा किया गया था।
एम एम कॉलेज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल आज, कल होगी मैराथन
बराला 21 जून को टोहाना में व विधायक प्रेमलता फतेहाबाद के समारोह में होंगी मुख्यातिथि